राष्ट्रीय

कई CITY में बिगड़ेगा 13, 14 मार्च को मौसम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
कई CITY में बिगड़ेगा 13, 14 मार्च को मौसम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

गर्मी की आहट से पहले ही देश में बारिश का दौर चल रहा है। मध्‍य भारत के राज्‍यों में तो फिलहाल राहत है लेकिन उत्‍तर भारत में मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि उत्‍तर भारत में अगले दो दिन मौसम खराब हो सकता है। 13 और 14 मार्च को कई शहर तेज बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। जानिये कहां क्‍या स्थिति रहेगी।

- उत्तर प्रदेश इस मौसम से सर्वाधिक प्रभावित हो सकता है। प्रदेश में 13 और 14 मार्च को कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिक मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर में बारिश होने की संभावना है।

- अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के उत्तरी जिलों को छोड़कर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

13 मार्च, शुक्रवार को जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल, और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी देखी जा सकती है। इन राज्‍यों के कुछ स्थानों पर भूस्खलन का खतरा है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी असामान्‍य मौसम बना रहेगा। स्‍कायमेट का अनुमान है कि इन राज्‍यों में अगले दो दिनों में तेज बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्‍ली में हल्‍की बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

अगले 24 घंटों में उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 14 मार्च को भी आशंका है कि कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी।

- यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के अलावा बिहार के पटना, गया, रांची, जमशेदपुर, कलकत्ता, पुरी, भुवनेश्वर सहित पूर्वी भारत में तेज हवाओ के साथ बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और लद्दाख में मौसम बिगड़ सकता है। इन राज्‍यों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश का क्रम जारी रह सकता है।

Next Story