राष्ट्रीय

ईरान का अमेरिकी बेसों पर हमला, भड़के ट्रम्प, दी यह धमकी, Gulf देशों के लिए विमानों की उड़ान पर लगाई रोक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
ईरान का अमेरिकी बेसों पर हमला, भड़के ट्रम्प, दी यह धमकी, Gulf देशों के लिए विमानों की उड़ान पर लगाई रोक
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए बुधवार को इराक स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 12 बैलेस्टिक मिलाइलें दागीं। अल असद और इरबिल के सैन्य ठिकानों पर हुए इन हमलों के बाद अमेरिका भड़क गया है। राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान बाज नहीं आया तो उसे बड़ी कीमत चुकाना पड़ेगी। इस बीच, ट्रम्प ने खाड़ी देशों के लिए अमेरिकी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

अमेरिका युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार : रक्षा सचिव अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका-ईरान के साथ तनाव को कम करना चाहता है। मगर, इसके साथ ही चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा था कि ईरान के साथ शुरू होने वाले किसी भी युद्ध को खत्म करने के लिए देश तैयार है।

इराक की यात्रा को टाल दें भारतीय : विदेश मंत्रालय इराक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अगली अधिसूचना तक इराक की सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचें। इसके साथ ही इराक में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की और इराक के भीतर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

Next Story