
राष्ट्रीय
इंदौर में CAA-NRC के पक्ष में जनसैलाब... दशहरा मैदान में जहां देखो... जनता, नागरिकता और तिरंगा
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
300 सीसीटीवी से एक-एक आदमी पर नजर पुलिस ने 300 सीसीटीवी लगा रखे थे ताकि आयोजन में मौजूद हर शख्स के नाखून से लेकर शर्ट...
मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को NRC-CAA के समर्थन में भारी जनसैलाब देखा गया। यह जनसैलाब दशहरा मैदान पर मौजूद रहा। पुलिस ने 300 सीसीटीवी लगा रखे थे ताकि आयोजन में मौजूद हर शख्स के नाखून से लेकर शर्ट के बटन तक पर नजर रहे। चार ड्रोन कैमरे भी थे। हर इमारत पर तैनात जवान दूरबीन से कर रहा था निगरानी। मैदान के चारों तरफ से वाहनों को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया।
अन्नपूर्णा से महू नाका की ओर जाने वाली सड़क जरूर चालू थी। वहीं, दरगाह चौराहा से अन्नपूर्णा की ओर जानी वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया। केसरबाग की ओर जानी वाली सड़क वाहनों से भर गई। नरेंद्र तिवारी मार्ग और दशहरा मैदान से रणजीत हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालक उलझते नजर आए।
Next Story




