राष्ट्रीय

अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद मुकदमेबाजी में व्यस्त हुए राहुल, 'सभी मोदी चोर' कहने के केस में पेशी आज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद मुकदमेबाजी में व्यस्त हुए राहुल, सभी मोदी चोर कहने के केस में पेशी आज
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

पटना. कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी इन दिनाें मुकदमेबाजी में व्यस्त हैं। चुनाव प्रचार के दाैरान "सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों" टिप्पणी काे लेकर राहुल काे शनिवार काे पटना सिविल काेर्ट में पेश हाेंगे।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने टिप्पणी काे लेकर मानहानि का मामला दायर किया है। राहुल ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में सवाल उठाते हुए कहा था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। गांधी का इशारा पीएम मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर था। इस बीच शुक्रवार को पटना एसएसपी गरिमा मलिक व एनएसजी के अफसरों ने सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दिन में 1:20 बजे एयरपोर्ट से सीधे सिविल कोर्ट जाएंगे राहुल के वकील वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल होगी। व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पहले से लंबित है। वह दोपहर बाद 1:20 बजे की फ्लाइट से पटना पहुंचने के बाद सीधे कोर्ट आएंगे। 18 अप्रैल 2019 को सीजेएम के कोर्ट में मोदी ने केस दाखिल किया था।

4 जुलाई को मानहानि के मामले में मुंबई कोर्ट में भी थी पेशी कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी की 4 जुलाई को मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में भी पेशी थी। कोर्ट ने उन्हें 15000 रु. के मुचलके पर जमानत दी। यहां के संघ कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी का आरोप था कि राहुल ने गौरी लंकेश की हत्या के 24 घंटे के अंदर कहा कि जो लोग संघ और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन पर हमले किए जाते हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मार दिया जाता है। 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में बाइक से आए लोगों ने गौरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस महीने गुजरात में राहुल की तीन पेशी मानहानि के अलग-अलग केस में राहुल की गुजरात में भी तीन पेशियां हैं। 9 और 12 जुलाई को अहमदाबाद, 24 तारीख को सूरत कोर्ट में पेश होना है।

Next Story