राष्ट्रीय

अजय देवगन ने ली देश की सबसे महंगी कार, इतने करोड़ है कीमत!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
अजय देवगन ने ली देश की सबसे महंगी कार, इतने करोड़ है कीमत!
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को महंगी गाड़ियों का शौक है. यह तो सभी जानते हैं कि उनकी गैराज में पहले से ही Land Rover Range Rover, MINI Cooper, BMW Z4 के साथ कई महंगी गाड़ियां उनके कलेक्शन की रिचनेस बताती हैं. लेकिन अब अजय ने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है. जी हां! अजय देवगन ने देश की सबसे महंगी कार को खरीद कर सबको हैरत में डाल दिया है.

अजय देवगन ने हाल ही में देश की सबसे महंगी SUV कार खरीदकर अपने कार कलेक्शन में चार चांद लगा दिए हैं. उन्होंने अब Rolls Royce Cullinan को भी अपने घर का सदस्य बना लिया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने बीते कई महीने पहले यह कार बुक कराई थी.

आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अजय देवगन को यह कार कितनी पसंद थी कि उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करने से भी कोई शिकायत नहीं रही. कंपनी की वेबसाइट पर इस कार की शो रूम कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है. लेकिन यह इसके बेस मॉडल की कीमत है. जरूरतों के हिसाब से सुविधा बनाने में यह फिल्म महंगी हो गई है.

कस्टमर की जरूरत के अनुसार बनती है कार रॉल्स रॉयज की यह खासियत है कि वह हर कस्टमर की जरूरत के हिसाब से ही कार को बनाती है. इसलिए इसके लिए सभी को थोड़ा इंतजार करना होता है. शायद अजय की भी अपनी नई कार को लेकर कुछ ऐसी ही ख्वाहिशें होंगी जिसके चलते उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा. लेकिन खुशी की बात यह है कि अब अजय को उनकी कार मिल गई है.

अजय से पहले इनके पास है यह कार बता दें कि अजय देवगन से पहले मुकेश अंबानी भी यह कार अपनी गैराज में शामिल कर चुके हैं. उनके बाद टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार भी इस कार को ले चुके हैं.

Next Story