राष्ट्रीय

कर्ज माफ़ी के नाम पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम : सीएम शिवराज सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:55 AM GMT
कर्ज माफ़ी के नाम पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम : सीएम शिवराज सिंह
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में कांग्रेस का प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाने के वादे को भ्रम करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश के किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बड़े जोर शोर से कहते है कि मेरी सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन पंजाब में ढाई हजार करोड़ रूपए माफी की रस्म पूरी की गई, जबकि वहां के किसानों पर 59 हजार करोड़ का कर्ज है। कर्नाटक में भी कर्ज माफी की बात की, लेकिन नतीजे सबके सामने है। कांग्रेस का एकमात्र काम किसानों में भ्रम फैलाना है। " छह जून को मंदसौर में किसान गोलीकांड की बरसी में आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

हमने किसानों के खाते में 35 हजार करोड़ जमा किए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने पिछले एक साल में किसानों के खाते में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 35 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि जमा की है। उन्होंने कहा कि किसान स्वाभिमान के साथ अपने पसीने की कमाई भाजपा सरकार से पा रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों के लिए जो काम किए है, वो दुनिया के किसी कोने में नहीं हुए हैं।

मोर्चा सीना तानकर किसानों के बीच जाए और भ्रम का मुंहतोड़ जवाब दे सीएम शिवराज ने कहा कि किसान मोर्चा सीना तानकर गर्व के साथ किसानों के बीच पहुंचे और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का मुहं तोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से 10 साल तक सांसद एवं 10 साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में एक इंच सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं कर पाए, उसी राजगढ़ जिले में 80 प्रतिशत भूमि पर अब सिंचाई होगी और फसलें लहलहायेगी।

हमने नर्मदा-शिप्रा को लिंक करके असंभव को संभव किया चौहान ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से विधानसभा में एक प्रश्न में पूछा गया था कि नर्मदा के पानी को क्षिप्रा में लायेंगे क्या, तो इन्होंने इसे असंभव बताया, लेकिन हम असंभव को संभव करने आए हैं। नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना के जरिए मालवा की सूखी धरती की प्यास बुझाने का काम किया है। मालवा सहित महाकौशल, चंबल, शहडोल, रीवा हर क्षेत्र के लिए अलग अलग योजनाएं चलाकर मध्यप्रदेश को नंदन वन बनाने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

मोर्चा किसानों के बीच चौपाल लगाए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के पास सर्वाधिक कठिन काम है, लेकिन सरकार की सर्वाधिक उपलब्धि भी किसान मोर्चा के पास है। मोर्चा किसान की उपलब्धियों को लेकर चौपालों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए किए गए कामों की इबारत लिखी है। किसान मोर्चा प्रदेश के अन्नदाता और सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story