- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- विधानसभा चुनाव /...
विधानसभा चुनाव / मध्यप्रदेश में इस तारीख को होगा मतदान, आचार सहिंता लागू
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान 28 नवबंर को होगा। विधानसभा चुनाव के लिए आचार सहिंता लागू हो गई है। 15 दिसंबर तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ऐलान कर रहा है। अभी इन राज्यों में से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव ओपी रावत ने कहा कि आज से सभी राज्यों में चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभाा की 230 सीटें हैं।
मध्यप्रदेश : कुल 29 लोकसभा सीटें। इनमें से भाजपा के पास 26 और कांग्रेस के पास 3 सीटें।
सत्ता के दावेदार : शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया
प्रचार के तीन ही चेहरे : नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी
2013 में किसे कितनी सीटें मिलीं?
दल मध्य प्रदेश भाजपा 165 कांग्रेस 58 बसपा 4 अन्य 3 कुल सीटें 230 अभी किसकी सरकार भाजपा
तीन राज्यों में लोकसभा सीटों की मौजूदा स्थिति
दल सीटें भाजपा 26 कांग्रेस 3 बसपा 0 कुल सीटें