- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- राजेन्द्र शुक्ल,...
राजेन्द्र शुक्ल, सुखेन्द्र बन्ना, नागेन्द्र सिंह समेत कई प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
रीवा। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव हेतु मतदान है जिसमें 2 नवंबर से अधिसूचना जारी की गई है। आज सोमवार को अधिकांश प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।
राजेन्द्र शुक्ल ने हजारों समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन शिवराज सरकार के उद्योग मंत्री एवं रीवा से तीन पंचवर्षीय विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान लोगों ने राजेन्द्र शुक्ल जिंदाबाद के नारे लगाएं। इस दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, महापौर ममता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने भी दाखिल किया नामांकन कांग्रेस की ओर से मऊगंज के प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने भी आज नामांकन दाखिल किया। बन्ना के साथ भी समर्थकों का हुजूम देखा गया।
वहीं गुढ़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा मनगवां से भाजपा प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति, सवर्ण समाज पार्टी से रीवा प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला एवं अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चा दाखिल किया।