मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: कलेक्टर प्रीति मैथिल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, सादगी पूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:02 AM GMT
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: कलेक्टर प्रीति मैथिल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, सादगी पूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज एक नवम्बर को सादगी पूर्वक गरिमामय ढंग से मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र गान हुआ। सेक्रेट हार्ट विद्यालय के छात्रों ने मध्यप्रेदश गान का गायन किया। कार्यक्रम में स्थानीय शा.एस.के.उ.मा.वि, शा.कन्या पाण्डेन टोला, शा.मार्तण्ड उ.मा.वि. एवं शा.पी.के.उ.मा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पर्यावरण एवं मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ज्योति उ.मा.वि.के छात्र पर्व मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। नगर निगम रीवा के संयोजकत्व में पर्यावरण वाहिनी द्वारा एवं मनगवां नगर पालिका के संयोजन में मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय बघेली भाषा में नुक्कड़ नाटक व गीत की प्रस्तुति दी गयी।

इस अवसर पर कलेक्टर ने म.प्र. स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि सभी लोग स्वंय मतदान करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। इसकी विश्व में निष्पक्ष व स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया के लिये प्रशंसा की जाती है। कलेक्टर ने उपस्थित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन के महापर्व में निष्ठापूर्वक भागीदारी की अपेक्षा की। समारोह में मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर इला तिवारी, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह सहित विभागीय जिला अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। अपर कलेक्टर बी.के.पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सम्पत्ति अधिकारी अरूण मिश्रा ने किया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story