मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : लगातार बढ़ रही कमलनाथ सरकार की मुश्किलें, अब हो गया ये...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
मध्यप्रदेश : लगातार बढ़ रही कमलनाथ सरकार की मुश्किलें, अब हो गया ये...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. लोकलभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। अब विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। एनपी प्रजापति ने पुलिस सुरक्षा को लेकर नाराज थे। बताया जा रहा है कि पुलिस सुरक्षा से नाखुश होकर प्रजापति ने यह कदम उठाया है। उन्हें अपनी सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं लग रही थी, क्योकि उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी घटा दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों को पहले भी दी थी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पहले भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी कहा था, लेकिन जब इस संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ तो उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वापस लौटा दिया है। फिलहाल उनके निवास पर सुरक्षा के लिए विधानसभा के मार्शलों की ड्यूटी लगाई गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने भी लौटाई थी सुरक्षा इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी सुरक्षा की कमी को देखते हुए अपनी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को लौटा दिया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार ने रवैये से नाराज होकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। भार्गव ने पुलिस महानिदेशक को एक लेटर लिखकर सुरक्षा लौटाने की जानकारी दी थी। गोपाल भार्गव ने लेटर में लिखा था कि, मैं पिछले 35 वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य हूं। पूर्ववर्ति सरकार में मैं 15 वर्ष तक मंत्री रहा हूं और वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष भी हूं। मुझे गृह विभाग द्वारा सुरक्षा हेतु पांच सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गये थे। जिनमें से दो सुरक्षा कर्मियों को मेरी जानकारी के बिना हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा (सुरक्षा) के आदेश के बाद से मेरी सुरक्षा से दो सुरक्षाकर्मियों को अलग कर दिया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story