मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का ये विधायक गायब, फ़ोन भी बंद, परिवार से भी संपर्क नहीं

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का ये विधायक गायब, फ़ोन भी बंद, परिवार से भी संपर्क नहीं
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्य प्रदेश में उभरे सियासी संकट के बीच कमलनाथ सरकार द्वारा नाराज विधायकों को मनाने की कोशिशें जारी है। बुधवार को चार विधायक दिल्ली से भोपाल लौट आए, लेकिन तीन विधायक अब भी गायब बताए जा रहे हैं। सुवासरा से विधायक हरदीप सिंह डंग का मोबाइल आज भी बंद रहा, परिवार के साथ भी उनका कोई संपर्क नहीं है। माना जा रहा है कि ये सभी बेंगलुरु में हैं।

इसके बाद प्रदेश का यह सियासी संकट अब हरियाणा के गुरुग्राम से कर्नाटक के बेंगलुरु शिफ्ट हो गया है। जो तीन विधायक गायब हैं उनके नाम बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना है। चार विधायकों के वापस लौटने से कांग्रेस को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ये सियासी संकट अभी टला नहीं है। उधर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोपों के तीर भी चल रहे हैं। दिग्विजय‍ सिंह ने पांच भाजपा नेताओं के नाम ट्वीट कर विपक्षी विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story