मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश / कांग्रेस ने 46 विधायकों के साथ 5 पूर्व सांसदों पर दिखाया भराेसा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:02 AM GMT
मध्यप्रदेश / कांग्रेस ने 46 विधायकों के साथ 5 पूर्व सांसदों पर दिखाया भराेसा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली/भोपाल. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित 155 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें 130 सीटों पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को ज्यादा टिकट मिले हैं। पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इनमें कोतमा से मनोज अग्रवाल की जगह सुनील सर्राफ और सिरोंज से गोवर्धन उपाध्याय का स्वास्थ्य कारणों से टिकट कटने से यहां अशोक त्यागी को मौका दिया गया है। करेरा सीट से वर्तमान विधायक शकुंतला खटीक को टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की पहले 165 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की योजना थी, लेकिन नरेला, जतारा, राजनगर, बड़ा मलहरा, पथरिया, दमोह समेत 10 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। दिग्गज नेताओं में अजय सिंह, आरिफ अकील, बाला बच्चन, डाॅ. गोविंद सिंह, केपी सिंह समेत 46 विधायक मैदान में हैं। कांग्रेस की पहली सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा के अनुसार 21 महिलाओं और दो दर्जन से ज्यादा युवाओं को मौका दिया गया है। बड़े शहरों में भोपाल उत्तर से पांच बार के विधायक आरिफ अकील, दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा और बैरसिया से जयश्री हरििकरण के अलावा इंदौर-3 से अश्विन जोशी, राऊ से जीतू पटवारी, महू से अंतरसिंह दरबार और सांवेर से तुलसी सिलावट को टिकट दिया गया है।
जयस के अलावा मनावर से रंजना बघेल के खिलाफ :
कांग्रेस ने जयस के अध्यक्ष हीरालाल अलावा को मनावर से टिकट दिया है, उनका यहां वर्तमान भाजपा विधायक रंजना बघेल से मुकाबला होगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को भी टिकट
: यूथ कांग्रेस कोटे से सागर से नेवी जैन, कालापीपल से कुणाल चौधरी और शहपुरा से भूपेंद्र मरावी तथा एनएसयूआई कोटे से विपिन वानखेड़े व महाराजपुर से नीरज दीक्षित को टिकट दिया गया है। जमकर चला वंशवाद
दिग्विजय, भूरिया सहित कई नेताओं ने भाई-बेटों को दिलाया टिकट : पहले यह चर्चा थी कि कांग्रेस सर्वे को महत्व देगी, लेकिन पहली सूची में वंशवाद जमकर चला। तमाम बड़े नेताओं के बेटे, भाई और रिश्तेदारों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने विधायक पुत्र जयवर्द्घन सिंह को राघौगढ़, छोटे भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को चाचोड़ा और भतीजे प्रियव्रत सिंह को खिलचीपुर से टिकट दिलाया है। सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया झाबुआ और भतीजी कलावती भूरिया जोबट से मैदान में हैं। पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी बेटे नितिन चतुर्वेदी को अभी भी टिकट दिलाने की जुगाड़ में लगे हैं। जबकि, उनके परिवार से ही छोटे भाई आलोक चतुर्वेदी को छतरपुर से मौका मिला है। सुंदरलाल तिवारी की बहू अरुणा तिवारी समेत पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल मैदान में हैं। पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी के बेटे को सिवनी मालवा, जमुनादेवी के भतीजे उमंग सिंघार को गंधवानी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से टिकट मिला है।
मंदसौर में हिंसा भड़काने की आरोपी विधायक का टिकट कटा
  • करेरा से विधायक शकुंतला खटीक का टिकट कटा, मंदसौर हिंसा के दौरान शकुंतला पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा था, थाना जलाने की धमकी देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था।
  • कोतमा से सुनील सराफ, सिरोंज से विधायक गोवर्धन उपाध्याय सीट का भी टिकट काट दिया गया।
  • नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुरहट से ही चुनाव लड़ेंगे।
  • इंदौर की राऊ सीट से जीतू पटवारी को टिकट मिला है।
  • अटेर से पूर्व विधायक सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत को टिकट मिला है। हेमंत उपचुनाव में भी जीते थे।
  • भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर सीट का उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जिक्र नहीं।
कांग्रेस के 155 उम्मीदवारों की पूरी सूची
विधानसभा सीट उम्मीदवार
1 जौरा बनवारी लाल शर्मा (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
2 सुमावली अदल सिंह कसाना (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
3 मुरैना रघुराज सिंह कसाना (नया चेहरा)
4 दिमनी गिरराज दंडौतिया (नया चेहरा)
5 अंबाह कमलेश जाटव (नया चेहरा)
6 अटेर हेमंत कटारे (मौजूदा विधायक)
7 लहार डॉ गोविंद सिंह (मौजूदा विधायक)
8 मेहगांव ओ पी एस भदौरिया (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
9 ग्वालियर ग्रामीण मदन कुशवाह (नया चेहरा)
10 ग्वालियर प्रद्युम सिंह तोमर (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
11 ग्वालियर पूर्व मुन्ना लाल गोयल (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
12 भितरवार लखन सिंह यादव (मौजूदा विधायक)
13 डबरा इमरती देवी सुमन (मौजूदा विधायक)
14 सेवढ़ा घनश्याम सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
15 भांडेर रक्षा संतराम सरोनिया
16 करेरा जसवंत जाटव (नया चेहरा, शकुंतला खटीक का टिकट कटा)
17 पोहरी सुरेश राठखेड़ा (नया चेहरा)
18 पिछोर के पी सिंह (मौजूदा विधायक)
19 चाचौड़ा लक्ष्मण सिंह (नया चेहरा, दिग्विजय सिंह के भाई)
20 राघौगढ़ जयवर्धन सिंह (मौजूदा विधायक, दिग्विजय सिंह के बेटे)
21 बीना - एससी शशिकुमार कैथुरिया (नया चेहरा)
22 खुरई अरुणोदय चौबे (पिछली बार गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से हारे थे, दोबारा मौका)
23 सुरखी गोविंद सिंह राजपूत (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
24 देवरी हर्ष यादव (मौजूदा विधायक)
25 नरयावली - एससी सुरेंद्र चौधरी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
26 सागर नेवी जैन (नया चेहरा)
27 बंडा तरवर सिंह लोधी (नया चेहरा)
28 टीकमगढ़ यादवेंद्र सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
29 पृथ्वीपुर बृजेंद्र सिंह राठौड़ (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
30 निवाड़ी कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव (नया चेहरा)
31 खरगापुर चंदा सिंह गौर (मौजूदा विधायक)
32 महाराजपुर नीरज दीक्षित (नया चेहरा)
33 चांदला - एससी हरिप्रसाद अनुरागी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।)
34 छतरपुर आलोक चतुर्वेदी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।)
35 बिजावर शंकरप्रताप सिंह बुंदेला (नया चेहरा)
36 जबेरा प्रताप सिंह लोधी (मौजूदा विधायक)
37 पवई मुकेश नायक (मौजूदा विधायक)
38 गुन्नौर - एससी शिवदयाल बागरी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।)
39 चित्रकूट नीलांशु चतुर्वेदी (मौजूदा विधायक)
40 रायगांव - एससी कल्पना वर्मा (नया चेहरा)
41 सतना सिद्धार्थ कुशवाहा (नया चेहरा)
42 नागौद यादवेंद्र सिंह (मौजूदा विधायक)
43 अमरपाटन राजेंद्र कुमार सिंह (मौजूदा विधायक)
44 सिरमौर अरुणा तिवारी (नया चेहरा, पिछली बार हारे विवेक तिवारी की पत्नी।)
45 सेमरिया त्रियुगी नारायण शुक्ला (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।)
46 त्योंथर रमाशंकर पटेल (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।)
47 मऊगंज सुखेंद्र सिंह बन्ना (मौजूदा विधायक)
48 देवतलब विद्यावती पटेल (नया चेहरा)
49 रीवा अभय मिश्रा (नया चेहरा, भाजपा से कांग्रेस में आए हैं)
50 गुढ़ सुंदरलाल तिवारी (मौजूदा विधायक)
51 चुरहट अजय सिंह (मौजूदा विधायक)
52 सिहावल कमलेश्वर पटेल (मौजूदा विधायक)
53 चितरंगी - एसटी सरस्वती सिंह (मौजूदा विधायक)
54 सिंगरौली रेणु शाह (नया चेहरा)
55 धौहनी - एसटी कमलेश सिंह (नया चेहरा)
56 ब्योहारी - एसटी रामपाल सिंह (मौजूदा विधायक)
57 जयसिंहनगर - एसटी ध्यान सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
58 जैतपुर - एसटी उमा धुर्वे (नया चेहरा)
59 कोतमा सुनील सराफ (नया चेहरा, मौजूदा विधायक मनोज अग्रवाल का टिकट कटा।)
60 अनूपपुर - एसटी बिसाहूलाल सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
61 पुष्पराजगढ़ - एसटी फुंदेलाल सिंह मारको (मौजूदा विधायक)
62 बरवारा - एसटी विजय राघवेंद्र सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
63 विजयराघवगढ़ पद्मा शुक्ला (पिछली बार भाजपा के टिकट पर हारी थीं, अब काग्रेस से दोबारा मौका)
64 बहोरीबंद सौरभ सिंह सिसौदिया (मौजूदा विधायक)
65 पाटन नीलेश अवस्थी (मौजूदा विधायक)
66 बरगी संजय यादव (नया चेहरा)
67 जबलपुर कैंट आलोक मिश्रा (नया चेहरा)
68 जबलपुर पश्चिम तरुण भनोत (मौजूदा विधायक)
69 सिहाेरा - एसटी खिलाड़ी सिंह (नया चेहरा)
70 शाहपुरा - एसटी भूपेंद्र मारावी (नया चेहरा)
71 डिंडोरी - एसटी ओमकार सिंह मरकाम (मौजूदा विधायक)
72 बिछिया - एसटी नारायण सिंह पट्टा
73 मंडला - एसटी संजीव छोटेलाल उइके
74 बैहर - एसटी संजय उइके
75 लांजी हिना लखीराम कवारे
76 परसवाड़ा मधु भगत (मौजूदा विधायक)
77 बरघाट - एसटी अर्जुन सिंह काकोड़िया
78 सिवनी मोहन सिंह चंदेल
79 केवलारी रजनीश हरबंश सिंह (मौजूदा विधायक)
80 लखनादौन - एसटी योगेंद्र सिंह बाबा
81 गोटेगांव - एससी नर्मदा प्रसाद प्रजापति
82 नरसिंहपुर लखन सिंह पटेल
83 तेंदुखेड़ा संजय शर्मा
84 गाडरवारा सुनीता पटेल
85 अमरवाड़ा - एसटी कमलेश शाह (मौजूदा विधायक)
86 साैंसर विजय चौरे
87 परासिया - एससी सोहन लाल वाल्मीकि (मौजूदा विधायक)
88 मुलताई सुखदेव पानसे
89 बैतूल निलय कुमार डागा
90 घोड़ाडोंगरी - एसटी ब्रह्मा भलावी
91 भैंसदेही - एसटी धामू सिंह सिरसाम
92 टिमरनी - एसटी अभिजीत शाह (अंकित बाबा)
93 हरदा आरके दोगने (मौजूदा विधायक)
94 सिवनी मालवा ओमप्रकाश रघुवंशी
95 सोहागपुर सतपाल पलिया
96 उदयपुरा देवेंद्र पटेल गादरवास
97 भाेजपुर सुरेश पचौरी
98 सांची - एससी डॉ. प्रभुराम चौधरी
99 सिलवानी देवेंद्र पटेल
100 विदिशा शशांक भार्गव
101 बासौदा निशंक जैन (मौजूदा विधायक)
102 कुरवई - एससी सुभाष बोहाट
103 सिरोंज अशोक त्यागी (नया चेहरा, मौजूदा विधायक गोवर्धन उपाध्याय का टिकट कटा।)
104 शमशाबाद ज्योत्सना यादव
105 बैरसिया - एससी जयश्री हरिकरन
106 भोपाल उत्तर आरिफ अकील (मौजूदा विधायक)
107 भोपाल दक्षिण पीसी शर्मा (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका)
108 आष्टा - एससी गोपाल सिंह
109 इछावर शैलेंद्र पटेल (मौजूदा विधायक)
110 सीहोर सुरेंद्र सिंह ठाकुर
111 नरसिंहगढ़ गिरीश सिंह भंडारी (मौजूदा विधायक)
112 राजगढ़ बापू सिंह तोमर
113 खिलचीपुर प्रियव्रत सिंह
114 सारंगपुर - एससी कला मालवीय
115 सुसनेर महेंद्र सिंह परिहार
116 आगर - एससी विपिन वानखेड़े
117 शाजापुर हुकुम सिंह करादा
118 कालापीपल कुणाल चौधरी
119 सोनकच्छ - एससी सज्जन सिंह वर्मा
120 देवास जयसिंह ठाकुर
121 बागली - एसटी कमल सिंह वसकाले
122 मानधाता नारायण सिंह पटेल
123 हरसूद - एसटी सुखराम साल्वे
124 नेपानगर - एसटी सुमित्रा देवी कसदाकर
125 बुरहानपुर हामिद काजी
126 भीकनगांव - एसटी झुमा सोलंकी (मौजूदा विधायक)
127 बड़वाह सचिन बिरला
128 महेश्वर - एससी विजयलक्ष्मी साधो
129 कसरावद सचिन यादव (मौजूदा विधायक)
130 भगवानपुरा - एसटी विजय सिंह सोलंकी (मौजूदा विधायक)
131 सेंधवा - एसटी ग्यारसीलाल रावत
132 राजपुर - एसटी बाला बच्चन (मौजूदा विधायक)
133 बड़वानी - एसटी रमेश पटेल (मौजूदा विधायक)
134 जोबट - एसटी कलावती भूरिया
135 झाबुआ - एसटी डॉ. विक्रांत भूरिया
136 थांदला - एसटी वीर सिंह भूरिया
137 सरदारपुर - एसटी प्रताप ग्रेवाल
138 गंधवानी - एसटी उमंग सिंघार (मौजूदा विधायक)
139 कुक्षी - एसटी सुरेंद्र सिंह बघेल (मौजूदा विधायक)
140 मनावर - एसटी हीरा अहलावत
141 धर्मपुरी - एसटी प्राची लाल मेढ़ा
142 धार प्रभा सिंह गौतम
143 बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
144 इंदौर-3 अश्विन जोशी
145 डॉ. अंबेडकरनगर - महू अंतर सिंह दरबार
146 राऊ जीतू पटवारी (मौजूदा विधायक)
147 सांवेर - एससी तुलसी सिलावट
148 नागदा - खाचरोद दिलीप सिंह गुर्जर
149 तराना - एससी महेश परमार
150 घट्टिया - एससी रामलाल मालवीय
151 बड़नगर मुरली मोरवाल
152 रतलाम ग्रामीण - एसटी लक्ष्मण सिंह डिंडोर
153 सैलाना - एसटी हर्षविजय गहलोत
154 जावरा केके सिंह कालूखेड़ा
155 सुवासरा हरदीप सिंह डांग (मौजूदा विधायक)
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story