मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : आज रात से बंद रहेंगे सिनेमा घर, जानिए क्यों ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
मध्यप्रदेश : आज रात से बंद रहेंगे सिनेमा घर, जानिए क्यों ...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन नगरीय प्रशासन द्वारा लगाए गए मनोरंजन कर के विरोध आज रात से प्रदेश के सभी सिनेमा घरों को बंद करने का निर्णय ले सकता है। जानकारी के मुताबिक एसोसिएशन मनोरंजन कर के विरोध में सिनेमा घरों को अनिश्चितकालीन भी बंद कर सकता है।

गौरतलब है कि सिनेमा संचालकों पर नगरीय प्रशासन द्वारा मनोरंजन कर के रूप में 100 रूपए के टिकट पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। वही 200 के टिकट पर 10 प्रतिशत और 300 से 500 के बीच के टिकट पर 15 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाया गया है।

इसके अलावा भोपाल में पहले से ही प्रत्येक शो के 200 रुपए टैक्स अलग लिए जा रहे है साथ ही 10 परसेंट GST अलग। इस सब को देखते हुए एसोसिएशन आज शाम को बैठक कर सिनेमा घरों को बंद रखने का निर्णय ले सकती है।

मनोरंजन कर को कम करना चाहिए

मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन का कहना है कि नगरीय प्रशासन को लगने सिनेमा घरों में लगने वाले अलग अलग प्रकार के टैक्स को कम करना चाहिए। विभाग अलग अलग तरह के टैक्स की वसूली करता है जिससे सिनेमा घर मालिकों को अधिेक टैक्स चुकाना पड़ रहा है। नगरीय प्रशासन को अलग अलग रूपों में लिया जाने वाले टैक्स को कम करना चाहिए।

शाम को ले सकते है निर्णय मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन का कहना है कि नगरीय प्रशासन अगर मनोरंजन कर में कमी नहीं करता है तो सिनेमा एसोसिएशन पूरे प्रदेश भर के सिनेमा घर को बंद कर सकता है साथ ही अनिश्चितकालीन भी कर सकते है।

सिनेमा एसोसिएशन के लोगों का कहना है कि हम किसी तरह का विरोध नहीं कर रहे है,लेकिन मनोरंजन पर जो अतिरिक्त कर लिया जा रहा है उसको कम किया जाए। नहीं तो मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन इसके विरोध में अपना प्रदर्शन तेज कर सकता है। एसोसिएशन का कहना है कि आज शाम को सभी सिनेमा घर मालिक एकजुट होकर लग रहा अतिरिक्त मनोरंजन कर के कारण सिनेमा घरों को बंद करने का निर्णय ले सकते है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story