मध्यप्रदेश

बड़ी खबर : सियासी ड्रामे के और तेज होने के आसार, 13 मार्च तक होने वाला है कुछ बड़ा, CONGRESS के 3 विधायक अभी भी लापता : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
बड़ी खबर : सियासी ड्रामे के और तेज होने के आसार, 13 मार्च तक होने वाला है कुछ बड़ा, CONGRESS के 3 विधायक अभी भी लापता : MP NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. मध्य प्रदेश में चल रही सियासी ड्रामे के और तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस के लापता 3 विधायकों का अब तक सुराग नहीं लगा है। 13 मार्च को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। यानी जो कुछ बड़ा होना है वह 13 मार्च तक हो जाएगा। इसके बाद कुछ बड़े परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है। इधर शनिवार की शाम दिल्ली गए निर्दलीय विधायक शेरा रविवार दोपहर मुंबई पहुंच गए हैं।

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक पर गृहमंत्री अमित शाह नजर रखे हुए हैं। निर्दलीय विधायकों के बार-बार पैंतरे बदलने के बाद भाजपा ने भी रणनीति बदली है। इसलिए भाजपा के फोकस में अब निर्दलीय की बजाय कांग्रेस के विधायक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस विधायकों से सीधे संपर्क में हैं। कमलनाथ सरकार द्वारा बीते 3 दिन में भाजपा के पूर्व मंत्रियों पर की गई कार्रवाई के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी आर-पार के मूड में है। शाह के साथ शनिवार को कई दौर में प्रदेश के नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बातचीत की। प्रधान भी मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा सदस्य हैं। भाजपा के ऑपरेशन अंजाम की खबर कांग्रेस खेमे को भी लग गई है। इसके बाद सीएम निवास पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत राजनीतिक मामलों की समिति ने डैमेज कंट्रोल को लेकर शनिवार रात फिर एक बार बैठक की।

शेरा फिर से दिल्ली गए

4 दिन से बेंगलुरु में डटे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शनिवार को भोपाल लौट आए। वे जिस फ्लाइट से लौटे, उसमें भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा साथ थे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा उन्हें सीएम हाउस ले गए। यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शेरा ने कहा कि कमलनाथ राम हैं तो मैं उनका हनुमान हूं। सरकार में उन्हें जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, देर शाम शेरा फिर दिल्ली चले गए। बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस के 3 विधायक बिसाहूलाल सिंह, हरदीप डंग और रघुराज कंसाना भोपाल नहीं लौटे हैं। गायब कांग्रेस विधायकों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि 3 विधायक कहां है, ये बात विधायक निर्दलीय विधायक शेरा और भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया ही बता सकते हैं।

दिग्विजय सिंह ने दी कमलनाथ को बधाई

रविवार सुबह ही पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को ट्वीट कर बधाई दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘अग्निपथ’ ट्वीट करने के बाद एक पत्र प्रदेश की जनता के नाम लिखा था। इस पत्र में उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालत पर दुख व्यक्त किया था। जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीएम को चिट्‌ठी लिखी।

राज्यपाल से शिकायत

शनिवार शाम नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने नेताओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की शिकायत की। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार से कह दिया कि सुरक्षा का विषय गंभीर है इस पर ध्यान दें। दूसरी ओर दिल्ली में तीसरे दिन भी भाजपा के बड़े नेताओं की नरेंद्र सिंह तोमर के घर पर बैठक जारी रही।

इन भाजपा नेताओं पर सरकार का शिकंजा

  • प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बाद भाजपा नेताओं पर कार्रवाई से सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने शनिवार शाम भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया के घर अटेर में दबिश दी। उनके बड़े भाई देवेंद्र भदौरिया को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने उनसे अरविंद की लोकेशन पूछी। इस बारे में अरविंद ने कहा कि मेरे भाई को जिस प्रकार से पुलिस ने थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया है, यह इस बात का प्रमाण है कि कमलनाथ सरकार राजनीति के निम्नतम और निकृष्टतम हथकंडे अपनाने पर उतर आई है।
  • पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। सरकार ने उनकी सुरक्षा में लगा पुलिस स्टाफ हटा दिया है।
  • संजय पाठक की दो खदानें सील करने और रिसॉर्ट का एक हिस्सा गिराया गया है। प्रशासन का कहना है कि समय-सीमा के अंदर कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
  • आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नरोत्तम मिश्रा के डबरा स्थित घर पर छापा मारा। यहां सर्चिंग की गई। मिश्रा ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता। भोपाल में हूं। जिसे पूछताछ करनी है, नोटिस भेजे, बैंडबाजे के साथ आऊंगा। कांग्रेस कुचलने वाली मानसिकता पर चल रही है।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story