मध्यप्रदेश

बड़ी खबर : शिवराज की हुई एंट्री, मोदी कैबिनेट में मिलने वाला है अहम् मंत्रालय, मध्यप्रदेश में ख़ुशी की लहर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
बड़ी खबर : शिवराज की हुई एंट्री, मोदी कैबिनेट में मिलने वाला है अहम् मंत्रालय, मध्यप्रदेश में ख़ुशी की लहर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. नरेन्द्र मोदी आज दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। PM MODI के साथ कई मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पीएम मोदी कैबिनेट में शिवराज सिंह चौहन को बड़ा मंत्रालय मिल सकता है। मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके SHIVRAJ SINGH को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है और उन्हें कृष मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने जीती हैं 28 सीटें मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2014 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 27 सीटें जीतीं थी। इस बार भाजपा को 28 सीटें मिली हैं। भाजपा ने इस बार कांग्रेस के गढ़ गुना-शिवपुरी में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मात दी है।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी उपाध्यक्ष बने थे शिवराज किसान से राजनेता बने शिवराज को विधानसभा चुनावों में भाजपा को लगातार जीत दिलाने का श्रेय जाता है। हालांकि पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस से मामूली अंतर से हार गई थी। तब से राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय स्तर पर चौहान की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ा है। शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गईं विभिन्न कृषि योजनाओं की सफलता के कारण वह उन्हें नए विचारों के साथ केंद्रीय स्तर पर लागू कर सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कृषि विभाग शिवराज सिंह चौहान को दिया जा सकता है।" विधानसभा चुनावों में हार के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। शिवराज के उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही चर्चाएं हो रही थीं कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की सियासत से बाहर निकलकर केन्द्रीय राजनीति में आ सकते हैं।

शिवराज ने कहा था- मैं मध्यप्रदेश में ही रहूंगा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह ने कहा था कि वो मध्यप्रदेश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। बता दें कि जिस किसान कर्जमाफी के कारण प्रदेश के शिवराज सरकार सत्ता से बेदल हुई थी उसी कर्जमाफी को मुद्दा बनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला किया। कर्जमाफी के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान लगातार कमलनाथ सरकार को घेर रहे हैं।

किसानों की आय दोगुनी पीएम का लक्ष्य पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही नारा दिया था कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राधामोहन सिंह कृषि मंत्री थे। लेकिन कृषि मंत्रालय में राधा मोहन सिंह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। अब पीएम मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बना सकते हैं।

पांच बार एमपी को मिल चुका है कृषि कर्मण अवार्ड शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में मध्यप्रदेश को लगातार पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। लगातार पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड पाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story