मध्यप्रदेश

बड़ी खबर : देश के चार राज्यों में आचार संहिता लागू, चुनाव की तारीखें घोषित

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
बड़ी खबर : देश के चार राज्यों में आचार संहिता लागू, चुनाव की तारीखें घोषित
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होगा, जबकि तेलंगाना के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने चार राज्यों में आचार संहिता घोषित कर दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ठीक तीन बजे प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे थे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीगढ़, मिजोरम और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। फिलहाल तेलंगाना को छोड़कर चार राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दीपावली 7 नवंबर, देवउठनी एकादशी 19 नवंबर और ईद का त्योहार 21 नवंबर को है।

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के बाद ईवीएम और वीपीपैट को जांचने का काम भी पूरा कर लिया गया था। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों का डेटाबेस भी तैयार कर लिया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story