मध्यप्रदेश

बड़ी खबर : MP के 2 कांग्रेस मंत्री बेंगलुरू में गिरफ्तार, पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का आरोप, हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
बड़ी खबर : MP के 2 कांग्रेस मंत्री बेंगलुरू में गिरफ्तार, पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का आरोप, हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल/बैंगलुरु। मध्यप्रदेश का सियासी घमासान बेंगलुरू तक पहुंच गया। कांग्रेस के विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और साथ में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह गिरफ्तार हो गए हैं। उन पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का आरोप है।

मध्यप्रदेश के यह दोनों कांग्रेस नेता बैंगलुरू गए थे और वे सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलना चाहते थे। हालांकि कांग्रेस का आरोप है कि दोनों ही नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई है। दोनों ही नेता बंधक बनाए गए नेताओं को छुड़ाने गए थे। गौरतलब है कि बुधवार को बंगलुरू के एक रिसॉर्ट में रुके हुए 19 विधायकों ने वीडियो जारी कर सिंधिया के समर्थन में साथ रहने का विश्वास दिलाया था। साथ ही सभी ने विधायक भूपेंद्र सिंह के जरिए अपने इस्तीफे भेज दिए थे।

इधर, भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरू में कर्नाटक सरकार की ओर से कांग्रेस के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ गुंडागर्दी की गई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story