मध्यप्रदेश

दीपावली पर्व पर Habibganj-Rewa के बीच दो स्पेशल और दो सुविधा ट्रेन चलेंगी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
दीपावली पर्व पर Habibganj-Rewa के बीच दो स्पेशल और दो सुविधा ट्रेन चलेंगी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए हबीबगंज से रीवा के बीच दो स्पेशल और दो सुविधा ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। (02186) रीवा-हबीबगंज सुपर फास्ट एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रीवा से सुबह 10 बजे रवाना होगी और रात 10.30 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।

इसी तरह (02185) हबीबगंज-रीवा सुपर फास्ट को 30 अक्टूबर को हबीबगंज स्टेशन से सुबह 9.40 बजे चलाया जाएगा। यह शाम 6.50 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह (82151) हबीबगंज-रीवा सुविधा स्पेशल 26 अक्टूबर को सुबह 9.40 बजे हबीबगंज से रीवा जाएगी।

यह शाम 6.50 बजे रीवा पहुंचेगी। (82152) रीवा-हबीबगंज सुविधा स्पेशल को 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रीवा से हबीबगंज रवाना होगी और रात 8.30 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story