मध्यप्रदेश

झाबुआ फतह को लेकर रीवा कांग्रेस में खुशी की लहर, मिठाईयां बांटी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
झाबुआ फतह को लेकर रीवा कांग्रेस में खुशी की लहर, मिठाईयां बांटी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। मध्य प्रदेश के उपचुनाव झाबुआ से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को मिली ऐतिहासिक जीत के खुशी में जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शिल्पी प्लाजा में जिला शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मांगू के नेतृत्व में जश्न मनाया गया, इस दौरान पटाखे फोड़े गए व मिठाइयां बांटी गई.

शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि यह जीत मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के 10 महीने में किए गए कार्यों व भूरिया जी के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों से मिली है, लगातार क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित किए रहने वह उनके विकास में किए गए कार्यों का परिणाम मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवास कर रही जनता के लिए दिन रात काम किया। उन्होंने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य करते हुए अपने वचनों को एक-एक कर पूरा किया और मध्य प्रदेश की जनता का भी विश्वास जीता है।

इस मौके पर मुख्य रुप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल, शहर कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल खंडेलवाल, मखदूम खान, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे, विद्यावती पटेल, बबिता साकेत, राजीव गांधी पंचायती राजकीय प्रदेश प्रवक्ता मुनींद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मनीष नामदेव, शिवेंद्र सिंह गुड्डा, रामकीर्ति शर्मा, लियाकत अली, गुले अहमद, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, सेवादल अध्यक्ष निशान्त सिंह बघेल, अनामिका दुबे, सेवादल अध्यक्ष आनंद कुशवाहा, ममता तिवारी, युवा कांग्रेस राहुल मिश्रा, अंकित सिंह, जुबैर खान प्रिन्सू, रावेन्द्र समुदे्र, वसीम खान, शुभम सिंह चंदेल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सामान्य मुस्ताक खान, जिला अध्यक्ष रफीक अंसारी, शहर अध्यक्ष माजिद खान, किसान कांग्रेस के अनिल सिंह पिंटू, मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मिश्रा, दुर्गेश सिंह सुभाष तिवारी, पारस कुशवाहा, शुभम सिंह चंदेल, अशोक कटारिया, नुरूल खान, मोहसीन खान, अजहरूद्दीन अज्जू, रवी सिहं, सागर कछवाहा, राजेश नामदेव, अवनीश पासी, श्याम निरंकारी, केशव वर्मा, जयकृष्ण पांडे, सुरेश वर्मा, दीपक मौर्य, रवि सिंह, आईटी सेल के सौरभ शुक्ला, प्रभात कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, नासिर अंसारी, श्रीराम झनझोटिया, अवधेश यादव, ऋषभ द्विवेदी, कुलदीप दुबे, प्रवीण सिंह सहित सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story