मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायको को गायब करने के मामले में सख्त हुए CM KAMALNATH, विधायक संजय पाठक की दो खदाने सील, इन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायक दिल्ली गए थे : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
कांग्रेस विधायको को गायब करने के मामले में सख्त हुए CM KAMALNATH, विधायक संजय पाठक की दो खदाने सील, इन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायक दिल्ली गए थे : MP NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

जबलपुर. मप्र की भाजपा सरकार में मंत्री रहे विधायक संजय पाठक की दो खदानों को जबलपुर कलेक्टर ने सील करा दिया है। संजय पाठक की निर्मला मिनरल्स के नाम से जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में अगरिया और दुबियारा में आयरन की दो खदानें हैं। बुधवार को जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कार्रवाई की है। संजय पाठक 'ऑपरेशन लोटस' के मुख्य किरदार माने जा रहे हैं। बताया गया है- उन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था। इसलिए इसे भाजपाई कमलनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।

इन खदानों को जून 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जबलपुर कलेक्टर ने चालू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह महीने में अभ्यावेदन के साथ ही सारे कागजात जमा करने की शर्त लगाई थी। जबलपुर के कलेक्टर भरत यादव का कहना है- खदान संचालक निर्धारित समय में कागजात जमा नहीं कर पाए। इसलिए कार्रवाई की गई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story