मध्यप्रदेश

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रियंका ने उठाए BJP की सूची पर 'सवाल'

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:02 AM GMT
कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रियंका ने उठाए BJP की सूची पर सवाल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा के पास ऐसे चेहरे नहीं हैं जिनके खिलाफ एंटी इनकवेंसी नहीं हो। भाजपा के मौजूदा विधायक अपनी हार से आशंकित हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह सवाल किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर कहा कि वह बताए कि उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त कितने लोगों को टिकट दिया। महिला उत्पीड़न के कितने आरोपितों को टिकट दिया गया और व्यापमं के कितने आरोपितों को उम्मीदवार बनाया है। चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा में मौजूदा विधायक हार से आशंकित हैं। वे टिकट नहीं चाह रहे हैं और उन्होंने टिकट लेने से इनकार कर दिया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के खिलाफ माहौल है। सरकार ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। चाहे महिला सशक्तिकरण का मुद्दा हो या किसानों को राहत।

भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स कर रही प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विवाद पर कहा कि भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। कभी हमारे नेताओं के फर्जी पत्र जारी करती है तो कभी प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल कर देते हैं। भाजपा मुद्दों पर अपनी जवाबदेही से बचती रही है और अब जनता जवाब मांग रही है तो इस तरह की डर्टी ट्रिक्स का फायदा उठाकर लोगों का विश्वास जीतना चाह रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story