मध्यप्रदेश

MP: नर्मदा एक्सप्रेस-वे पर जल्द शुरू होगा काम, 241 करोड़ मंजूर

Narmada Expressway
x
नर्मदा एक्सप्रेस-वे (Narmada Expressway) पर पर जल्द ही काम शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Narmada Expressway News: राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे पर पर जल्द ही काम शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। बताते हैं कि केन्द्र सरकार ने एनएच-45 के शाहपुरा-डिंडौरी सेक्सन में लगभग 61 किमी के लिए 241 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह राशि प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय ने मप्र के 119 किमी एनएच के अपग्रेडेशन के लिए 594 करोड़ रूपए को स्वीकृत प्रदान की है।

अन्य परियोजनाओं का भी शुरू होगा कार्य

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए भारत सरकार का सहयोग हमें लगातार मिल रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 752सी के जीरापुर से पचोर सेंक्शन पर लगभगन 59 किमी के अपग्रेडेशन के लिए 353 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। अन्य परियोजनाओं का कार्य भी जल्दी शुरू होगा। बजट में भी इसका प्रावधान किया जा रहा है।

61 किमी मार्ग के अपग्रेडेशन की स्वीकृति

प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस वे में अमरकंटक से जबलपुर के मध्य नेशनल हाइवे 45 के खण्ड शाहपुरा से डिण्डौरी तक के 61 किमी मार्ग के अपग्रेडेशनकी स्वीकृति बैठक में दी गई है। इससे नार्थ साउथ कॉरीडोर ग्वालियर, झांसी, सागर, नागपुर, तथा वाराणसी, रीवा, नागपुर नेशनल हाइवे जुड़ सकेंगे। यह बात प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मण्डलोई द्वारा पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही गई। उन्होने कहा कि महाकौशल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मूल आधार नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण पहली प्राथमिकता में शामिल है। नेशनल हाइवे 45 का 520 किमी क्षेत्र मध्यप्रेदश से गुजरता है।

जुड़ सकेंगे आगरा-मुंबई भोपाल-देवास मार्ग

प्रमुख सचिव मण्डलोई की माने तो नेशनल हाइवे 752 सी में जीरापुर से पचोर खण्ड पर 59 किमी मार्ग के अपग्रेडेशन की स्वीकृति दी गई है। नेशनल हाइवे 752 सी का 137 किमी हिस्सा मप्र से होकर गुजरता है। इसके अपग्रेडेशन का कार्य अलग-अलग खण्ड में जारी है। पचोर से सुजालपुर से आष्टा, तथा आष्टा बायपास का कार्य कराया जा रहा है। इसके अपग्रेडेशन से आगरा मुंबई कॉरीडोर, भोपाल देवास स्टेट मार्ग जुड सकेंगे। इसका लाभ राजगढ़, आगर मालवा और सिहोर जिले को होगा।

Next Story