मध्यप्रदेश

एमपी: सतना के पूर्व कलेक्टर का कारनामा, 40 एकड़ शासकीय जमीन को निजी लोगों के कर दिया नाम, शासन ने नोटिस भेज कर मांगा जवाब

Ajay Katesaria
x
सतना जिले (Satna District) के पूर्व कलेक्टर अजय कटेसरिया (Ajay Katesaria) पर 40 एकड़ शासकीय जमीन को निजी लोगों के नाम करने का आरोप लगाया गया है।

Former Collector Ajay Katesaria News: सतना जिले (Satna District) के पूर्व कलेक्टर अजय कटेसरिया (Ajay Katesaria) पर 40 एकड़ शासकीय जमीन को निजी लोगों के नाम करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा नोटिस के साथ आरोप पत्र जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। कटेसरिया पर आरोप है कि उन्होने 2021-22 के दौरान शासकीय जमीन और नजूल की लगभग 40 एकड़ भूमि को निजी लोगों के नाम कर दी।

साथ ही कुछ आदेश में शासकीय शब्द को विलोपित कर दिया। गौरतलब है कि काफी लंबे समय के बाद ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सरकारी जमीन के कस्टोडियन व सुरक्षा देने वाले कलेक्टर ने ही नियम विरूद्ध जाकर सौदा कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोप पत्र के साथ कटेसरिया को कहा है कि वे 15 दिन के भीतर अपना जवाब दें। अन्यथा नियमानुसार आंगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला बाल विकास में डिप्टी सेकेट्री

कटेसरिया को हटाकर मंत्रालय में डिप्टी सैक्रेटरी बनाया गया है। वे वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग में उप सचिव हैं। इसे संभालने से पहले वे कुछ दिन छुट्टी पर भी रहे। चार आरोप लगाए गए हैं। यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा के नियमों के तहत की गई है। जमीन के इन सौदों की जानकारी मिलने के बाद रीवा कमिश्नर ने इसकी जांच की। सही पाए जाने पर शासन को जानकारी दी। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई।

इनको दी जमीन

रामविशाल व अन्य, श्यामलाल, रामपाल, रामस्वरूप और खेलौना के नाम चित्रकूट तहसील मझगवां की कुल भूमि 36 एकड़ सरकारी जमीन कर दी गई। दस्तावेजों में सरकारी जमीन शब्द को विलोपित कर दिया गया। आरजी क्रमांक 238,3,3 के अंश रकवा 0.60 एकड़ जकमीन जो राजस्व में नजूल के रूप में दर्ज है। इसे अर्जुन भाई व अन्य कृष्ण नगर कालोनी निवासी कोलगवां के नाम कर दी।

इसके अलावा आरजी क्रमांक 136,1 की रकवा 32,175 वर्ग फीट एवं आराजी नंबर 137 की रकवा 12400 वर्ग फीट जमीन वर्तमान में शासकीय नजूल में दर्ज है। इसे अनुराग कुमार मलैया के पक्ष मे कर दिया गया है। कोलगवां के गांव सोनौरा चैक छतैली, तहसील रघुराजनगर में भूमि सर्वे क्रमां 91,6,8,1 की रकवा 0.607 हैक्टेयर एवं भूमि सर्व क्रमांक 91,6,8,2 की रकवा 0.020 हैक्टेयर यानी 0.89 हैक्टेयर जमीन। इस जमीन को सुनीता चौधरी एवं महेश कुमार कापड़ी के पक्ष में कर दिया गया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story