मध्यप्रदेश

एमपी में महिलाओं को मिलेगा 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश, फटाफट जाने Latest Update

MP Ladli Behana Yojana
x
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।

माता, बहन, बेटी का उत्थान और उनके अस्मिता की रक्षा करना मध्य प्रदेश सरकार का दायित्व है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण में प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। यह बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेश की महिलाओं में विशेष प्रसन्नता देखी जा सकती है।

क्या है सीएम की घोषणा

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा की आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं मध्य प्रदेश की महिलाए किसी से पीछे नही हैं। उन्होने कहा कि महिलाएं साथ में मातृत्व और घर संभालने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसलिए तय किया गया है कि अब महिला कर्मचारियों को सात दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश सीएल जिसे भी अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर पाएंगे। साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए और भी कई निर्णय लिए गए।

कक्षा दसवीं के बाद उच्चतर माध्यमिक और कॉलेज मे बेटियों को वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाया जाएगा। जो महिला उन्मुखी होगा।

बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी जिसमें हैंडलूम कढ़ाई पारंपरिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगरों को एनआईडी व नित्य संस्थाओं के माध्यम से आधुनिक डिजाइन और उन्नत तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा।

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की उन्नति और उनकी तरक्की के लिए हर स्तर पर राज्य सरकार द्वारा सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना था कि राज्य में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही नौकरी के लिए जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे।

Next Story