मध्यप्रदेश

एमपी के इस महिला थाने को मिला आइएसओ प्रमाण पत्र, पूरे देश में यह उपलब्धि पाने वाला पहला थाना

Sanjay Patel
12 Oct 2023 9:45 AM GMT
एमपी के इस महिला थाने को मिला आइएसओ प्रमाण पत्र, पूरे देश में यह उपलब्धि पाने वाला पहला थाना
x
MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित महिला थाने को आइएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गया। राजधानी के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आईएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित महिला थाने को आइएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गया। राजधानी के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आईएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पूरे भारत का पहला ऐसा थाना बन गया है जिसे इस अवार्ड से नवाजा गया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना को आइएसओ की टीम द्वारा मूल्यांकन एवं गुणवत्ता के आधार पर इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया।

महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हो रहे निरंतर प्रयास

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के लिए सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क सक्रिय है। किंतु यह महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में प्रमुख केन्द्र के रूप में है, इसलिए इस थाने को इसके अनुरूप बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रयास महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम में उनके प्रभावी ढंग से निराकरण में काफी मददगार साबित होगा। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने महिला थाने के समस्त स्टॉफ को बहुत-बहुत बधाई भी दी।

बना देश का पहला आईएसओ सर्टिफाइड महिला थाना

मध्य प्रदेश भोपाल का महिला थाना प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत का पहला आइएसओ सर्टिफाइड थाना बन चुका है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना को आइएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गया। राजधानी भोपाल के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को आइएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पीएसओ टू डीजीपी डॉ. विनीत कुमार, पुलिस उपायुक्त आरएस प्रजापति, पुलिस उपायुक्त रामजी श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त पद्म विलोचन शुक्ल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल एवं आइएसओ से हेमलता शर्मा और उनकी टीम, अन्य अधिकारी व महिला थाना, महिला सेल का स्टाफ मौजूद रहा।

Next Story