मध्यप्रदेश

Women Agniveer 2022 : एमपी में होने वाली महिला अग्निवीरों की बढ़ाई गई भर्ती डेट, जानें कब होगी भर्ती

Women Agniveer 2022 : एमपी में होने वाली महिला अग्निवीरों की बढ़ाई गई भर्ती डेट, जानें कब होगी भर्ती
x
Woman Agniveer Bharti Date Extended : एमपी के जबलपुर में महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली अब नवंबर माह में होगी।

Indian Army Agniveer Female Recruitment 2022 : भारतीय सेना में महिला अग्निवीरों (Woman Agniveer) का सलेक्शन करने के लिए भर्ती रैली (Rally Bharti) का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर के बीच किया जाना था, लेकिन भर्ती रैली की डेट बढ़ा दी गई है। इंडियन आर्मी (Indian Army) की बेवसाइट एवं खबरों के तहत महिला अग्निवीरों (Woman Agniveer) की यह भर्ती अब 20 और 21 नवंबर को होगी (MP Woman Agniveer Rally Bharti Date) । जिसमें मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की महिला अग्निवीर हिस्सा ले सकेंगी।

सागर में चल रही भर्ती के चलते बढ़ी डेट

जानकारी के तहत महिला अग्निवीरों (Woman Agniveer) की भर्ती डेट बढ़ाए जाने के पीछे सागर में चल रही अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Bharti) को कारण बताया जा रहा है। दरअसल 7 से 16 अक्टूबर तक सागर में अग्निवीरों की भर्ती हो रही हैं। यहां भर्ती के लिए युवाओं की संख्या ज्यादा होने के चलते भर्ती डेट (Agniveer Bharti Date) आगे तक जा सकती है। जिसके चलते महिला अग्निवीरों की भर्ती डेट (Woman Agniveer Bharti Extended Date) आगे बढ़ाई जा रही है।

ज्यादा तैयारी करने का मिलेगा मौका

ज्ञात हो कि सितंबर माह में एमपी (MP) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की महिला आवेदकों ने अग्निवीर में भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरे थे और वे तैयारी में लगी हुई है। डेट बढ़ जाने से उन्हे अभी और ज्यादा तैयारी करने का मौका मिल सकेगा। जानकारी के तहत इंडियन आर्मी के लिए महिला अभ्यर्थियों को साढ़े 7 से 8 मिनट (Woman Agniveer Bharti Running Timing) में 1600 मीटर की दौड़ लगानी पड़ेगी।

Next Story