मध्यप्रदेश

एमपी के पन्ना में महिला ने खुद पर केरोसीन डाल लगा ली आग, वजह हैरान करने वाली

rewa News
x
एमपी (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) में महिला ने केरोसीन डालकर खुद को जला लिया।

Panna MP News: घर के आंगन में रसोई केरोसीन लाने के बाद महिला ने उसे खुद पर डाला। इसके पहले की कोई खुद समझ पाता महिला ने खुद पर आग लगा ली। परिजनों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय। परिजन गंभीर हालत में महिला को संजय गांधी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला की देर रात मौत हो गई। महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है कारण

परिजनों की माने तो महिला कौशिल्या प्रजापति 50 वर्ष निवासी पडे़री थाना गुन्नौर पन्ना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह काफी समय से बीमार थी। महिला का ईलाज भी कराया जा रहा था। इसी मानसिक रोग की अवस्था में महिला ने बीते दिवस खुद को आग लगा ली। परिजन महिला को लेकर पन्ना जिला चिकित्सालय लेकर गए। यहां भर्ती रही महिला की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सायल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची महिला को चिकित्सकों ने बर्न यूनिट रेफर कर दिया। यहां भर्ती रही महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

पूर्व में भी किया था प्रयास

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में भी महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन परिजनों ने महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। लेकिन इस बार परिजनों की नजर से बच कर महिला ने आग लगा कर अपनी जान दे दी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story