
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- बागेश्वर धाम में महिला...
बागेश्वर धाम में महिला की मौत! मीडिया ने फिर से धीरेंद्र शास्त्री को घेरना शुरू कर दिया

Woman died in Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए आई एक महिला की मौत हो गई. इसी के साथ न्यूज़ मीडिया चैनलों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को फिर से घेरना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला बीमारी चल रही थी और बागेश्वर धाम के कई चक्कर काटने के बाद भी उसकी मौत हो गई. महिला अपनी स्वास्थ्य समस्या को दूर करने के लिए यहां पहुंची थी, मगर इससे पहले उसकी अर्जी का नंबर आता उसने प्राण त्याग दिए.
बागेश्वर धाम में महिला की मौत
पता चला है कि मृतका का नाम नीलम देवी था. नीलम देवी यूपी के फिरोजाबाद से बागेश्वर धाम आई थीं. यहां 15 फरवरी से धार्मिक महाकुंभ लगा हुआ है जहां लाखों की तादात में लोग अपनी-अपनी मन्नतों और समस्याओं की अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं. बुधवार 15 फरवरी को नीलम देवी अपनी अर्जी लेकर यहां आई थीं. मगर उनके पर्चे का नंबर आने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
अचानक बिगड़ी तबियत
नीलम देवी के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि- वो बीमार थी और मैं उसके साथ रोज परिक्रमा लगा रहा था. बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी. फिर 15 फरवरी की सुबह तबीयत थोड़ी ठीक थी इसलिए बागेश्वर धाम के दरबार में अपनी अर्जी लगाने उनके साथ गया. उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था. लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई और मेरी पत्नी की मौत हो गई.
लोग धीरेंद्र शास्त्री को घेरने लगे
महिला की मौत पर लोगों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को घेरना शुरू कर दिया है. उन्हें ढोंगी कहने वाले लोगों का कहना है कि महिला को बाबा का चमत्कार नहीं बचा सका, जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सब कुछ पहले से मालूम हो जाता है तो उन्हें यह कैसे पता नहीं चला कि पंडाल में आई एक महिला बेहद बीमार हैं और मरने वाली है?
हालांकि इस मामले में कोई बयान अबतक बाघेश्वर धाम की तरफ से नहीं आया है. और ना ही पुलिस में इसकी शिकायत की गई है.




