मध्यप्रदेश

MP के CM फेस बनेगे महाराज? केंद्र में दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज भी चल रहे ये चाल

MP के CM फेस बनेगे महाराज? केंद्र में दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज भी चल रहे ये चाल
x
MP Political News: शिवराज कैबिनेट का विस्तार होना है। एक ओर जहां कई विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

MP Political News: शिवराज कैबिनेट का विस्तार होना है। एक ओर जहां कई विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है तो वही कई मंत्रियों के बाहर जाने का रास्ता भी खुल सकता है। इसमें महाराज समर्थक विधायक जो मंत्री हैं उनका भी नाम भीतर ही भीतर चल रहा है। हाल के दिनों में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भोपाल के भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। लेकिन इस बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अचानक चले गए। बताया गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वास्थ्य कारणों की वजह से गए हैं। लेकिन लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।

सिंधिया भी माने जा रहे दावेदार

राजनैतिक विषाद पर कब कौन कहां पहुंच जाए यह कहा नहीं जा सकता। यह कोई बात नहीं है इस तरह के बड़े बड़े परिवर्तन आमतौर पर देखने को मिलते हैं। शायद इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि आगामी समय में सिंधिया भी मुख्यमंत्री के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के समय अगर सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर कार्यवाही होती है तो काफी नुकसान भी हो सकता है।

इधर भोपाल के भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक से जब केंद्रीय मंत्री अचानक चले गए तो लोगों द्वारा ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी की नियुक्ति को माना जा रहा है। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस नियुक्ति से नाराज हैं इसी कारण वह बैठक में शामिल नहीं हुए। अब देखना यह है कि आगामी बैठक में उनके समर्थकों को कितना महत्व दिया जा रहा है।

विस्तार का हो सकता है यह फार्मूला

मंत्रिमंडल विस्तार के समय बड़ी सावधानी और कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और उसके बाद भाजपा का स्थानीय और जातिगत समीकरण साधना महत्वपूर्ण होगा। 2023 में भाजपा पिछले चुनाव मतलब 2018 के परिणाम को नहीं दोहराना चाहेगी।

सिंधिया समर्थक मंत्रियों की स्थिति

जानकारी के अनुसार शिवराज मंत्रिमंडल में 31 सदस्य हैं। रिक्त पद बताए जा रहे हैं। वही पता चल रहा है कि 6 मंत्रियों की कार्यशैली से भाजपा संगठन नाराज है साथ में मुख्यमंत्री भी इन छह मंत्रियों के काम से खुश नहीं है। जनता के बीच में इन मंत्रियों के विभाग का कार्य चर्चा में नहीं है।

कैबिनेट में ज्योतिराज सिंधिया समर्थक कई विधायक मंत्री हैं। जिसमें 6 कैबिनेट मंत्री है तो वही तीन राज्यमंत्री। कुल मिलाकर 9 मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थन के हैं।

Next Story