मध्यप्रदेश

क्या अब MP में BJP ईश्वर की कसम देकर जीतेगी चुनाव? बड़े नेता दिला रहे कसम

MP BJP News
x
MP BJP News: हाल के दिनों में भाजपा के एक बड़े नेता का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह बड़े नेता मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का है।

हाल के दिनों में भाजपा के एक बड़े नेता का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह बड़े नेता मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का है। जिन्होंने हरदा जिले के खिरकिया के चारूवा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों को गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन से प्रयास करने के लिए शपथ दिलाई गई। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि क्या भाजपा अगला विधानसभा चुनाव अपने कार्यकर्ताओं को कसम दिला कर ही जीत पाएगी।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियोको आप देखेंगे तो आपको भी पता चलेगा कार्यकर्ताओं को भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाई जा रही है कि वह अगला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जन जन के घर जाएंगे।

क्या दिलाई गई कसम

मैं भगवान गुप्तेश्वर को साक्षी मानते हुए संकल्प लेता हूं कि आज से विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपने गांव में अपने मतदान केंद्र पर एक एक घर जाऊंगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को योजनाओं को एक एक व्यक्ति को समझाऊं गा। उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाऊगा। और उनको भारतीय जनता पार्टी से जुड़वाऊंगा। चुनाव के दिन सुबह जल्दी उठकर हर मतदाता के पास जाऊंगा कमल की बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को जिताने निवेदन करूंगा। जिले के मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर ले जाऊंगा कमल के फूल की बटन दबवाकर भाजपा को जितवा कर क्षेत्र का विकास करवाऊंगा। बोलो भारत माता की जय।

क्या सता रहा हार का डर

कर्नाटक मे हार का सामना करने के बाद भाजपा के नेता मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क हो रहे हैं। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा हो रही है कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेता भी डरे हुए हैं। यह बात अलग है कि मीडिया में कैमरे के सामने खड़े होने पर भाजपा नेता अपना पूरा कॉन्फिडेंस दिखा रहे हैं। लेकिन आने वाला चुनाव बताएगा कि किसकी क्या दशा होने वाली है।

कसम दिलाने का चल रहा क्रम

वीडियो वायरल होने के बाद यह खुलकर सामने आ गया है कि भाजपा के नेता द्वारा इस तरह किया गया। लेकिन मध्य प्रदेश के कई विधायक अपने कार्यकर्ता तथा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने वाले आमजन को भी भगवान की कसम दिलाई जा रही है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक विधायक द्वारा एक छोटे कार्यक्रम के दौरान हनुमान मंदिर में कुछ इसी तरह किया गया। हालांकि इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन आम लोगों द्वारा इस बात की चर्चा की गई।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story