मध्यप्रदेश

MP Ladli Bahana Yojana Guidelines 2023: किन-किन Documents की पड़ेगी जरूरत, कितने मिलेंगे पैसे? पढ़ें पूरी Details

MP Ladli Bahana Yojana Guidelines 2023: किन-किन Documents की पड़ेगी जरूरत, कितने मिलेंगे पैसे? पढ़ें पूरी Details
x
MP Ladli Bahana Yojana In Hindi: लाडली बहन योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश की प्रत्येक महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपए डालेंगे।

MP Ladli Bahana Yojana Guidelines 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी महीने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इसी महीने इस योजना को लागू करने भी जा रहे हैं। इस योजना का नाम लाडली बहन योजना है। इस योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश की प्रत्येक महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपए डालेंगे। यह योजना 5 वर्ष के लिए है। महिलाओं को 5 वर्ष में राज्य सरकार 60 हजार रुपए देगी। आइए इस योजना का लाभ लेने के लिए अन्य जानकारी एकत्र करें।

कौन होगा पात्र MP Ladli Bahana Yojana

लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने नियम निर्धारित किए हैं। बताया गया है कि यह कम आय वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश की हर कम आय वाली महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। इसके लिए महिला के परिवार की ढाई लाख रुपए से ज्यादा वार्षिक आमदनी नहीं होनी चाहिए। महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।

इन कागजातों की पड़ेगी जरूरत MP Ladli Bahana Yojana Documents

लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है। कंप्यूटर सेंटर संचालकों द्वारा सोशल मीडिया में अनावश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ऐसी अफवाह फैला कर अनावश्यक कागजात तैयार करवा रहे हैं। लेकिन बताया गया है कि लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी और बैंक खाते की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा।

Next Story