मध्यप्रदेश

West Central Railway: जबलपुर मंडल की 27 यात्री गाड़ियों के 128 कोचों में अनारक्षित सामान्य श्रेणी की सुविधा हुई बहाल

Western Central Railway
x
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल की 27 यात्री गाड़ियों में 128 कोचों में अनारक्षित सामान्य श्रेणी की सुविधा बहाल की गई है।

पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। रेल प्रशासन द्वारी कोविड-19 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री गाड़ियों में सामान्य श्रेणी को आरक्षित किया गया था। कोविड-19 की परिस्थितियां सामान्य होने पर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं की बंद सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। कोविड महामारी के पूर्व नियमित ट्रेनों में जो सामान्य श्रेणी के कोच अनारक्षित रूप से चलाए जा रहे थे उन्हें पुनः कोविड महामारी के पूर्वस्थिति में बहाल किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली 55 ट्रेनों के लगभग 250 से भी अधिक कोचों को अनारक्षित किया जा रहा है।

जबलपुर मण्डल की 27 ट्रेनें

  • जिसमें गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया (इटारसी).
  • गाढ़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया (कटनी मुडवारा, बीना)
  • गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या12186 रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 20006 रीवा-केवड़िया एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22188 जबलपुर-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22189 जबलपुर-रीया इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • गाढ़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22938 रीवा- राजकोट एक्सप्रेस ट्रेनों में 128 कोचों को अनारक्षित सामान्य श्रेणी करने का निर्णय लिया जा रहा है।
Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story