मध्यप्रदेश

MP Weather: एमपी में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

MP Weather Forecast
x
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों ने प्रदेश के कई इलाको में ठंड बढ़ने लगी थी। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने एमपी के मौसम में फिर बदलाव के आसार जतायें हैं।

बता दें कि पाकिस्तान-जम्मू कश्मीर के ऊपर बने दो चक्रवात और प्रेरक चक्रवातों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। मौसम विशेष्यज्ञों का कहना है कि हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के अधिकतर इलाको में रात का तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छा सकते हैं, साथ ही ग्वालियर-चंबल संभागों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

वेदर रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि रीवा एवं ग्वालियर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि शेष संभागों में सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात को अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से लगातार नमी मिल रही है। इन मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

बताया गया कि हवाओं के साथ नमी आने के कारण रविवार को एमपी में कहीं- कहीं बादल भी छा सकते हैं। जिसके चलते ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी और वर्षा का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है। बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख बदलने पर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story