मध्यप्रदेश

24 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम: एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच, रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल में बारिश के आसार

MP Weather Forecast 2023
x
MP Weather Forecast 2023: उत्तर भारत में वफबारी का दौर जारी है। ऐसे में एक ओर जहां उत्तरी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

MP Weather Forecast 2023: उत्तर भारत में वफबारी का दौर जारी है। ऐसे में एक ओर जहां उत्तरी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। वही इस वजह से मौसम भी बदलने लगा है। कहा गया है कि दिन के तापमान में धीरे धीरे कर वृद्धि दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार तक बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां प्रदेश में ठिठुरन उत्तरी हवाओं की वजह से बढ़ रही है। वही शुक्रवार से मौसम में कुछ परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के बताए अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

गुरुवार से ही मौसम का रुख बदलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तो वहीं अब धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो जायेगा। लेकिन यह भी बताया गया है कि मौसम के इस बदलते रूख के असर से 24 जनवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

24 घंटे में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के बताए अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बुधवार को दर्ज किए तापमान से पता चलता है कि नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के जिलों में पारा काफी कम रहा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य संभागों में न्यूनतम तापमान में लगभग कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बताया गया है कि शहडोल, भोपाल, रीवा, उज्जैन, सागर, ग्वालियर न्यूनतम तापमान में काफी कमी देखी गई है। वहीं जबलपुर संभाग का तापमान लगभग सामान्य रहा।

Next Story