मध्यप्रदेश

MP Weather Report: लौटे मानसून से किसानों में खुशी, भोपाल के कोहरे ने बढ़ाई चिंता

MP Weather Forecast
x
MP Weather Report: मध्य प्रदेश में लौटे मानसून से किसानों में खुशी की लहर है।तो

भोपाल। एक बार फिर मानसून लौट आने के संकेत मिल रहे है। सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मध्य प्रदेश को पर्याप्त नमी मिल रही है। जिससे माना जा रहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हे सकती है। वहीं भोपाल में सोमवार को पडे़ कोहरे ने मौसम विभाग के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ा दी है। माना जाता है कि अगर बारिश के समय कोहरा पडे ते बारिश की सम्भावना कम हो जाती है। वहीं बारिश कम हेने से कई बांध आनी क्षमता से कम भरे हुए है।

प्रदेश के कई संभागो में बारिश

प्रदेश के कई इलाकों में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग की माने ते पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बौछारें पड़ीं।

इसके अलावा जबलपुर, रीवा, उज्जैन एवं ग्वालियर शहडोल, सागर, होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश हुई है।

प्रकृति के संकेत बारिश पर ब्रेक

इस समय मौसम विभाग भले ही अपने आंकडे पेश कर बारिश होना बता रहा है लेकिन प्रकृति के संकेत बता रहे हैं कि बारिश पर बहुत जल्दी ब्रेक लगने वाला है। मौसम में आये परिवर्तन की वजह से ऐसा कहा जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश की राजधानी में घना कोहरा रहा। बिजबिलटी 50 मीटर के करीब रही। मौसम विभाग के अनुसार 100 मिटर तक कोहरा तथा इससे कम होने पर घना कोहरा माना जाता है।

वहीं जब खेतों में उगने वाली कांस फूल आती है तो उसे कहा जाता है कि बारिश बूढी हो गई है। यह सब मौसम के परिवर्तन के हिसाब से होता है। इस समय खेतों में कांस के सफेद फूल बारिश के बूढे होने की ओर इसारा कर रहे है।

Next Story