मध्यप्रदेश

MP में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश की आशंका: MP WEATHER FORECAST

MP Monsoon News
x

MP Monsoon Forecast

MP WEATHER FORECAST: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में जहां एक ओर तेज धूप देखने को मिल रही है।

MP WEATHER FORECAST: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में जहां एक ओर तेज धूप देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर मौसम के बिगडे़ मिजाज का असर यह है कि 5 जिलों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। कहा गया है कि इस बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के साथ ही दिल्ली में शुक्रवार की रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश क छिदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला तथा नर्मदापुरम में बारिश की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि आने वाले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते है। वही गुरूवार को सिवनी मे पहले ही बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है।

अगर प्रदेश की राजधानी का हाल जाने ते पता चलता है कि भोपाल में विगत कई दिनों से बादल दिख रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऐसे में बारिश की सम्भावना नही है।

मौसम में आया परिवर्तन

मौसम विभाग का कहना है कि धीरी-धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि कश्मीर इलाके में बने चक्रवात बना है। जिससे ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही है।

लेकिन इसके बाद भी मौसम में गर्मी महशूस होने के पीछे अफगानिस्तान की ओर से आने वाली तेज हवाओ में गर्मी है। वही बादलों की वजह से हवा प्रवाह सही तरीके से नही हो रहा है। ऐसे में तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 फरवरी के बाद मौसम में और भी गर्मी महशूस की जायेगी।

किसानों को किया गया सतर्क

जिन 5 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है वहा के किसानों को सतर्क किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर किसानों की फसलें पक चुकी है तो उनकी कटाई कर सुरक्षित स्थानों में रखें। अन्यथा बारिश में भीग जायेगी।

Next Story