मध्यप्रदेश

एमपी में मौसम ने बदली करवट, तीन जिलों में लू को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी

mp weather news
x
MP Weather News: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव के कारण से प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से रहत मिली है।

MP Mausam Ki Jankari, MP Weather, MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव के कारण से प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से रहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका मुख्य कारण अरब से सागर की तरफ से आ रही नमी भरी हवाएं हैं। प्रदेश वासियो को झुलसाने वाली गर्मी से फ़िलहाल राहत मिली है। तो वहीं एक बार फिर मौसम विभाग के प्रदेश के तीन जिलों में भीषण लू चलने के लिए अलर्ट किया है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के पचमढी में हल्की वर्षा दर्ज की गई तथा शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानो मे सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ये इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा शेष संभागो के जिलों में सामान्य से अधिक रहें। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43°C खजुराहों, नर्मदापुरम, खण्डवा एवं सीधी में दर्ज किया।

MP Weather Alert: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने सागर, छतरपुर और दमोह में लू चलने की संभावना जताई है। और इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से बचे।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
  • अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखे।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे।
Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story