मध्यप्रदेश

एमपी के उमरिया में नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की बनी जल समाधि

Rewa MP News
x
MP Umaria News: घटना के बाद से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

MP Umaria News: जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के भदार नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की जल समाधि बन गई। दोनो बहनों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। दोनो बहनों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि क्षेत्र के चिल्हारी गांव की निवासी पूजा कुशवाहा और आरती कुशवाहा गत दिवस अपनी नानी के गांव मुड़गुड़ी गई थी। इसी कड़ी में बीते दिवस दोनो बहने गांव के भदार नदी में नहाने चली गई। नहाते हुए दोनो बहने नदी के तेज बहाव में बह गई।

एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

दोनो सगी बहनों के नदी में डूबने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबी दोनो बहनों के शव को नदी से बाहर निकाला।

गांव में शोक की लहर

बताया गया है कि घटना के बाद से गांव में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों की माने तो दोनो बहने अक्सर अपनी नानी के यहां घूमने आती थी। नदी भी जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा कोई हादसा हो जाएगा, इसका किसी को कोई अंदेशा भी नहीं था।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story