मध्यप्रदेश

Vistadome Train In MP: ट्रेन से ही यात्री कर सकेंगे जंगल, पहाड़ और वादियों का दीदार, एमपी में रेलवे तैयार कर रहा कांच का कोच

Vistadome Train in mp
x
Vistadome Train In MP: जबलपुर से भोपाल के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन के कोच को कांच से तैयार किया जाएगा.

MP Latest News: ट्रेन यात्री जंगल, पहाड़ और वादियों सहित प्रकृति का नजारा उसमें बैठे-बैठे ले सकें, इसके लिए रेलवे मंडल कांच का कोच तैयार कर रहा है। यह कोच किसी सफारी से कम नही होगा। खबरों के तहत भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Station) से जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (Janshatabdi Express) ट्रेन में जल्द ही विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) जोड़ा जाएगा। जिससे यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले ऐसे प्रकृति मनोरम दृश्यों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

इस तरह की होगी सुविधा

जानकारी के तहत ट्रेन के इस कोच में बड़ी-बड़ी कांच वाली खिड़कियां और 180 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां होगी। तो चेन्नई में बने इस कोच में पैसेंजर्स को फ्री वाई-फाई फैसिलिटी रहेगी। कोच 44 सीटर होगा।

फिल्म और म्यूजिक का मिलेगा आनंद

इसमें फिल्म और सॉन्ग्स भी प्ले किए जाएंगे। रेलवे के स्पेशल पैकेज (Railway Special Package) और टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) की भी जानकारी दी जाएगी। दोनों तरफ ऑटोमैटिक स्लाइडिंग गेट हैं। गेट के पास ही मल्टी-टियर स्टील के रैक बनाए गए हैं। इसी में पैसेंजर को लगेज रखना होगा।

ठंडे पानी के साथ कॉफी की चुस्की भी

माइक्रोवेव ओवन, कॉफी मेकर और रेफ्रिजरेटर के साथ एक मिनी पेंट्री कार है। सुरक्षा के लिए कोच में सीसीटीवी कैमरे से लैस है। छत और खिड़कियों का कांच लेमिनेटेड ग्लास से बना है। इससे ये टूटेंगे नहीं।

इस तरह की भी सुरक्षा

फायर अलार्म है। दो इमरजेंसी विंडो हैं। विंडो के ऊपर एक हैंडल दिया गया है। इसको खींचते ही रबर निकल जाएगी। इससे विंडो का ग्लास अंदर की तरफ गिर जाएगा और पैसेंजर्स को बाहर निकलने के लिए रास्ता बन जाएगा।

प्रकृति सौन्दर्यता से घिरा हुआ है यह रूट

दरअसल भोपाल से जबलपुर का यह प्रकृति सौन्दर्यता से घिरा हुआ है। जंगल, पहाड़ और भरपूर हरियाली के बीच जंगली जानवर भी देखने को मिल जाते हैं। पचमढ़ी, समरधा के जंगल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व इसी रूट पर है। बुदनी के पास मिडघाट का जंगल है। यहां ट्रेन 360 डिग्री तक घूमती है। होशंगाबाद से पिपरिया के बीच झरने बहते हैं। यही वजह है कि इस रूट को इस ट्रेन के लिए चुना गया है। यात्री ट्रेन के गेट पर खड़े होकर नजारे देखते हैं, ऐसे में विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) में लोग सेफ रहकर खूबसूरत वादियों को देख सकेंगे।

Vistadome Train Video:


Next Story