मध्यप्रदेश

Hurun India Rich List 2023: मध्यप्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति बने विनोद अग्रवाल, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एमपी से इनका भी नाम शामिल

Sanjay Patel
11 Oct 2023 9:50 AM GMT
Hurun India Rich List 2023: मध्यप्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति बने विनोद अग्रवाल, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एमपी से इनका भी नाम शामिल
x
MP News: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट मंगलवार को जारी हुई जिसमें मध्यप्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति विनोद अग्रवाल घोषित हुए हैं। वह इंदौर के कोयल व्यापारी हैं। इसके अलावा सूची में एमपी के आठ नाम और भी इस सूची में शामिल हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट मंगलवार को जारी हुई जिसमें मध्यप्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति विनोद अग्रवाल घोषित हुए हैं। वह इंदौर के कोयल व्यापारी हैं। इसके अलावा एमपी के आठ नाम और भी इस सूची में शामिल किये गए हैं। जिनमें से 5 इंदौर के ही व्यापारी हैं। विनोद अग्रवाल का नाम सूची में देश के सबसे अमीर लोगों में 300वें स्थान पर है। वह एमपी में लगातार दो वर्षों से पहले स्थान पर काबिज हैं।

1 हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वालों को मिलती है जगह

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जिनकी संपत्ति 1 हजार करोड़ से अधिक रहती है उनको ही इसमें जगह दी जाती है। इस सूची में मध्यप्रदेश से दूसरे नंबर पर व्यापारी सुनील चौरड़िया का नाम है। इस वर्ष सुनील देश की अमीरों की सूची में 628वें स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 27सौ करोड़ रुपए की आंकी गई है। सुनील चौरड़िया ग्लोबल वायर के प्रमुख हैं। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इनकी संपत्ति और पोजिशन दोनों में ही गिरावट आई है। गत वर्ष इनकी संपत्ति 41सौ करोड़ रुपए थी जबकि रैंक 389वीं थी।

इनका भी नाम सूची में शामिल

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के दो अन्य व्यापारियों का नाम भी हुरुन इंडिया की लिस्ट में शामिल हुआ है। जिसमें नितिन अग्रवाल और विमल तोड़ी का नाम शामिल है। इन व्यापारियों को अमीरों की सूची में पहली बार जगह मिली है। एमपी के नितिन अग्रवाल को देश भर में 1201वां स्थान मिला है। इनके पास कुल 11सौ करोड़ की संपत्ति है। जबकि विमल तोड़ी को देश भर में 1253वां स्थान मिला है। इनकी कुल संपत्ति 1 हजार करोड़ है। यहां पर यह बता दें कि विमल तोड़ी के साथ ही इंदौर के मनीष डबकरा को भी 1253वां स्थान मिला है। मनीष डबकरा की संपत्ति इस वर्ष कुल 1 हजार करोड़ थी। पिछले वर्ष मनीष की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 459वीं रैंक थी। गत वर्ष की तुलना में इस बार इनकी संपत्ति में 25सौ करोड़ की भारी गिरावट देखी गई है।

Next Story