मध्यप्रदेश

VIDEO: खरगोन में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, थाने में तोड़फोड़, चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल..

VIDEO: खरगोन में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, थाने में तोड़फोड़, चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल..
x

घटना स्थल से तस्वीर 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone) के बिस्टान (Bistan) में आदिवासी युवक की मौत के बाद बवाल मच गया।

खरगोन। जिले के बिस्टान थाने में मंगलवार को ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। वहीं थाने की सम्पत्ति को भी नुक्सान पहुंचाया है। अचानक हुए हमले में पुलिस के जवान किसी तरह थाने से बाहर आये और भीड को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। ग्रामीणों ने युवक की मौत के होने के बाद आक्रोशित हो गये थे।

क्या है मामला


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व झगड़ी घाट पर लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 अरोपियो को गिरफ्तार किया था। लेकिन एक आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश पनअपने लगा और मंगलवार सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने थाने पर हमला कर दिया।

पुलिस को लगा प्रर्दशन कर रहे लोग


गांव के लोग एकत्र होकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जिसे पुलिस ने समझा कि लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही देर भारी भीड़ थाने की ओर बढती चली आई और लोगों ने पथराव शुरु कर दिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे आदिवासी समाज के महिला-पुरुष ने जमकर उत्पात मचाया। थाने में खरी बोलेरो कार को पलटा दिया तो वहीं मोटर सायकिल तथा कुर्सियों के तिरत वितर कर दिया। थाने का स्टाफ जान बचाकर बाहर भागा और आंसू गैसे के गोले छोड़े।

खरगोन से पहुंचा पुलिस बल


सैकडों की भीड आक्रोशित होकर थाने में हमला कर दिया। भारी संख्या में लोगो के एकत्र होने और विरोधा प्रदर्शन की जानकारी खरगोन पुलिस मुख्यालय को दिया गया। स्थित बेकाबू होने पर बल मगाया गया। बताया जाता है कि खरगोन से बल आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस जवान भी घायल

बताया जाता है कि इस घटना में पुलिस के कई जवानघायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंन्द्र ले जाया गया। सभी खतरे के बाहर बताए जा रहे है।


Next Story