मध्यप्रदेश

भोपाल मंडल में जल्द दौड़ेगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस'

Vande bharat express train news
x
Vande Bharat Express Train Bhopal News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

Vande Bharat Express Train Bhopal News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) के बाद अब भोपाल रेल मंडल के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) की सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारीयों के अनुसार अगले महीने कोटा रेल मंडल में इसका ट्रायल शुरू करने वाला। ट्रायल के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू की जाएगी। बता दें कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी। जानकारी के अनुसार भोपाल मंडल को वंदे भारत ट्रेन के दो रैक मिलने है।

Vande Bharat Express Train Bhopal

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) को वंदे भारत, एक्सप्रेस के रैक मिलने में एक वर्ष का समय लगेगा। तब तक रेलवे ट्रैक पर ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। यह ट्रायल आठ महीने वाद होगा लेकिन ट्रायल के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ट्रैक की क्षमता को परखा जा सके। कमियां मिलने पर उन्हें समय रहते पूरा किया जा सके, ताकि जब रैक मिल जाए तो ट्रेनों को चलाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्रायल बीना से इटारसी के बीच भोपाल के रास्ते जाएगा। करीब 248 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर ट्रायल अलग-अलग चरणों में होगा। जब ये ट्रेनें चलने लगेगी तो इसका फायदा लाखों रेल यात्रियों को होगा। वे और भी कम समय में एक से दूसरे स्टेशनों की दूरी तय कर सकेंगे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story