मध्यप्रदेश

UPSC Prelims Exam 2022: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 5 जून को, इंदौर में भी बनाया जाएगा सेंटर

UPSC Prelims Exam 2022: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 5 जून को, इंदौर में भी बनाया जाएगा सेंटर
x

मध्यप्रदेश गौरवान्वित: UPSC में पहली बार राज्य से 38 विद्यार्थियों का चयन हुआ

UPSC Prelims Exam 2022: इस बार परीक्षा के जरिए कुल 1011 पदों पर भर्ती की जानी है।

इंदौर: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (Civil Service of Union Public Service Commission) प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को आयोजित की गई है। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 की भी परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा के जरिए कुल 1011 पदों पर भर्ती की जानी है। यूपीएससी प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड (UPSC Prelims Admit Card) पहले ही जारी किए जा चुके हैं। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC Indian Administrative Service), भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service) आदि में अधिकारियों के चयन के चयन के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा में हर साल देश के 8 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

क्या है प्रक्रिया

बताया गया है कि सबसे पहले प्री-लिम्स एग्जाम (Prelims) होते हैं। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार पास होता है। वह इंटरव्यू तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू (UPSC Interview) और मुख्य परीक्षा की मेरिट बनती है। मुख्य परीक्षा 1750 मार्क्स की होती है। इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।

क्या है गाइडलाइन

हर सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 9.20 बजे और दोपहर 2.20 बजे प्रवेश बंद होने के बाद किसी उम्मीदवार को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दोनो प्रश्न पत्रों में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी।

Next Story