मध्यप्रदेश

उमरिया: धान खरीदी के लिए बनाए गए 41 केन्द्र, जानें

Dhan MSP News
x
Umaria MP News: उमरिया जिले में धान कटाई के बाद किसानों को धान विक्रय के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है।

Umaria MP News: उमरिया जिले में धान कटाई के बाद किसानों को धान विक्रय के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है। जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से उमरिया जिले में धान उपार्जन के लिए 41 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

ये हैं केन्द्र

प्रशासन द्वारा जो केन्द्र बनाए गए हैं उसमें सब्जी मंडी कैंप उमरिया, चंदिया बेसहनी कैप, कौडिया 22, कोयलारी-2 समिति मुख्यालय, पथरहठा, नरवार- 25, सलैया दुब्बार, केपीएस गोदाम सिलपरी निगहरी, बिलासपुर, ताला, अखड़ार, हर्रवाह, करकेली, घुलघुली, छांदाकला, गोदाम निपनिया, बरबसपुर, कछराटोला, परासी-2, पनपथा, उमरिया बकेली, कैप खुटार मानपुर, नौगवां, सिगुड़ी कैप छपरौड़, नैगवां कैंप छपरौड़, सिगुड़ी कैंप खुटार, कठार, डोंडका, बल्हौड़, भरेवा, पड़वार, सलैया, पड़खुरी, चिल्हारी, अमरपुर, कैप गडरिया टोला, इंदवार, बरा, कोटरी कैंप, गड़रिया टोला, घुनघुटी, चौरी, मालाचुआ शामिल है। गौरतलब है कि जिले में धान कटाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

अब किसान अपनी धान को विक्रय करने के मूड में है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा धान की बिक्री के लिए 41 केन्द्र बनाए गए हैं। हालांकि धान की बिक्री करने के लिए किसानां को एक निर्धारित प्रकिया से होकर गुजरना होगा।

कैसे की जाएगी धान की खरीदी

धान खरीदी केन्द्रों पर किसान अपनी धान विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं। किसानों के द्वारा स्लॉट बुक कराने के बाद ही धान की खरीदी होगी। इसलिए सभी किसानों से जिला प्रशासन ने कहा है कि उपार्जन केन्द्र पर जाकर स्लॉट बुक करा ले। स्लॉट बुकिंग की सुविधा एमपी किसान एक से स्वयं या मोबाइल एवं समिति द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र पर निःशुल्क की जा रही है। एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story