मध्यप्रदेश

Mahakal Lok: उज्जैन महाकाल लोक की मूर्तियां अब खुद सुनाएंगी अपनी कहानी, ऐसे सुन सकेंगे स्थापना के पीछे का प्रसंग

Sanjay Patel
10 April 2023 8:00 AM GMT
Mahakal Lok: उज्जैन महाकाल लोक की मूर्तियां अब खुद सुनाएंगी अपनी कहानी, ऐसे सुन सकेंगे स्थापना के पीछे का प्रसंग
x
MP News: उज्जैन महाकाल लोक में भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मूर्तियां स्वयं अपनी स्थापना के पीछे का प्रसंग यहां पहुंचने वाले लोगों को सुनाने लगती हैं।

उज्जैन महाकाल लोक में भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मूर्तियां स्वयं अपनी स्थापना के पीछे का प्रसंग यहां पहुंचने वाले लोगों को सुनाने लगती हैं। किंतु इसके लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। मूर्तियों का कथा संदर्भ जानने के लिए श्रद्धालुओं को दो विकल्प दिए गए हैं। जिसके जरिए उस मूर्ति की कथा पढ़ने के साथ ही सुनने की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो जाती है।

महाकाल लोक मूर्ति प्रसंग जानने यह हैं विकल्प

महाकाल लोक में स्थापित मूर्तियों के पीछे का प्रसंग जानने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराई गई है। जिसे वह पढ़कर अथवा सुनकर मूर्ति का कथा संदर्भ जान सकते हैं। जिसके लिए दो विकल्प निर्धारित हैं। पहले विकल्प के रूप में श्रद्धालु मूर्ति के सामने लगी पट्टिा पर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। जबकि दूसरा अपने मोबाइल में ऑडियो गाइड के रूप में उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा लांच किये गए यूएमए नाम के एप को डाउनलोड कर मूर्ति कथा पढ़ी व सुनी जा सकती है।

हिंदी व अंग्रेजी में लिखा है कथा सार

उज्जैन में महाकाल लोक का दीदार करने के लिए लोगों को संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नव विस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद परिसर में स्थापित मूर्तियों के सामने एक पट्टिका लगाई गई है। जिस पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मूर्ति और चित्र का कथा सार लिखा गया था। इस पर क्यूआर कोड भी लगाया गया था। इसका कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब मोबाइल पर स्कैन करने पर ऑडियो गाइड के रूप में पूरी कथा हिंदी में सुनाई भी दे रही है। श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलने से वह काफी प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि यहां स्थापित मूर्तियों को देख अक्सर मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हो जाती है कि इसके पीछे का प्रसंग क्या रहा होगा। जिसे वह अब सुन सकते हैं।

डाउनलोड करना होगा एप्लिकेशन

महाकाल लोक में यह अपने आप में अनूठा प्रयोग है। मूर्तियां व म्यूरल के नीचे संबंधित कथाएं भी अंकित की गई हैं। जिनके बारे में जानने के लिए क्यूआर कोड भी मौजूद हैं। मोबाइल से स्कैन कर उसके बारे में या उससे जुड़ी जानकारी सुनी जा सकती हैं। अब यह सब जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में है। जिसके लिए उमा नाम का एक एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद मूर्ति या म्यूरल पर जो कोर्ड उसे स्कैन कर उसके बारे में ऑडियो के जरिए आसानी से जानकारी ली जा सकती है। कंपनी के सीईओ आशीष पाठक के मुताबिक यूएमए एप को अपडेट किया जा रहा है। जिससे जल्द ही गुजराती, मराठी, अंग्रेजी में भी कथा सुनने की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो सकेगी।

ऑडियो डिवाइस से भी मिल सकेगी जानकारी

आपके पास यदि मोबाइल नहीं है और महाकाल लोक में स्थापित मूर्तियों के पीछे की कहानी सुनने चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके लिए 500 डिवाइस महाकाल मंदिर में लगाए गए हैं। जिनको आप न्यूनतम शुल्क देकर यह ऑडियो डिवास ले सकते हैं। जिसमें स्कैन करने का ऑप्शन होगा। जिसे स्कैन कर कहानी सुनी जा सकती है। इसके साथ ही भगवान शिव के बारे में सुनने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह च्वाइस भी लोगों को मिलेगी वह कहानी बड़ी सुनना चाहते हैं अथवा छोटी। आप अपनी च्वाइस के अनुसार स्थापित मूर्तियों का प्रसंग सुन सकते हैं।

Next Story