मध्यप्रदेश

एमपी के सिंगरौली में पेड़ से लटककर एक साथ दो दोस्तों ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

एमपी के सिंगरौली में पेड़ से लटककर एक साथ दो दोस्तों ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
x
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो दोस्तों के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

सिंगरौली:अभी तक जहां प्रेमी-प्रेमिका द्वारा एक साथ आत्महत्या किए जाने की घटनाएं घटित होती थी, वहीं सिंगरौली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो दोस्तों ने एक साथ पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। दोनो दोस्तों ने ऐसा क्यों किया है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि जिले के सरई थाना अंतर्गत तीनगुड़ी चौकी क्षेत्र के देवरा गांव स्थित एक पेड़ में बुधवार की सुबह दो दोस्तों का लटकता हुआ शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो दोस्तों के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पश्चात दोनो दोस्तों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। मृतक दोस्तों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये हैं मृतक

जिन दोस्तों ने फांसी लगा कर जान दी है उसमें रामलल्लू सिंह गोंड 20 वर्ष और राम बैगा 25 वर्ष दोनो निवासी देवरा शामिल है। दो दोस्तों द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सब कोई यह जानने को आतुर है कि आखिर दोनो युवकों ने एक साथ फांसी क्यों लगाई।

वर्जन

दो दोस्तों ने पेड़ में फांसी लगा कर जान दे दी है। दोनो युवकों ने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्रियंका पाण्डेय एसडीओपी देवसर

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story