मध्यप्रदेश

दमोह/दो दिन पहले जली फसल, आहत किसान ने पिया कीटनाशक, हो गई...

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में दो दिन पहले गेहूं की फसल में आग लग गई थी। जिसके बाद एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। 

किसान ने लिया था कर्ज

बताया जाता है कि किसान ने खेती के लिए बैंक के साथ ही कई लोगों से कर्ज ले रखा था। लेकिन फसल में आग लग जाने से उसकी पूरी फसल जलकर खाक हो गई। अब उसके पास कर्ज का चुकाने के लिए पैसे नही थे। इसी अवसाद की वजह से किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

इलाज के दौरान हुई मौत

बताया जाता है किसान के कीटनाशक पीने की जानकारी जैसे ही परिजनो को हुई वह उसे लेकर जिला चिकित्साल पहुंचे। डाक्टर इलाज में जुट गये लेकिन किसान को डाक्टर बचा नही सके। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

नहीं पहुंचा था दमकल

गांव के लोगों की माने तो खेत में आग लगने की सूचना दमकल को दी गई थी। बार-बार फोन करने के बाद भी दकमल नही पहुंचा। पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इन्ही सब बातो ंको लेकर किसान परेशान रहता था।

Next Story