मध्यप्रदेश

MP CMO Transfer List: मध्यप्रदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले, यहां पर देखें जारी हुई लिस्ट

Sanjay Patel
20 April 2023 11:34 AM GMT
MP CMO Transfer List: मध्यप्रदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के हुए तबादले, यहां पर देखें जारी हुई लिस्ट
x
MP CMO Transfer List:

MP CMO Transfer List: मध्यप्रदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से आज भी राज्य शासन से तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई। जिसमें 17 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिनको इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है।

इनका हुआ स्थानांतरण

राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 20 अप्रैल को जारी की गई लिस्ट में जिन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उनमें संतोष सोनी राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पटेरा जिला दमोह को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चंदेरी जिला अशोकनगर बनाया गया है। सुश्री माधुरी शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चंदेरी जिला अशोकनगर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पटेरा जिला दमोह, प्रमोद जैन कार्यालय अधीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिंगौली जिला नीमच को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद नारायणगढ़ जिला मंदसौर बनाया गया है। कैलाशचंद्र शर्मा राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद नारायणगढ़ जिला मंदसौर को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिंगौली जिला नीमच बनाया गया है। सुरेश यादव राजस्व उप निरीक्षक नगर परिषद गरोठ जिला मंदसौर को विभागीय आदेश क्रम एफ 1-61/2021/18-1 दिनांक 18 मार्च 2021 द्वारा मूल पद पर नगर परिषद माकडोन जिला उज्जैन किया गया स्थानांतरण आदेश संशोधित कर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी परिषद शामगढ़ जिला मंदसौर बनाया गया है।

लिस्ट में इनका भी नाम शामिल

मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की जारी हुई तबादला लिस्ट में संजय श्रीवास्तव राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शामगढ़ जिला मंदसौर को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गरोठ जिला मंदसौर बनाया गया है। विजय बहादुर सिंह राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद फूपकला जिला भिंड को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ओरछा जिला निवाड़ी बनाया गया है। निरंकार पाठक सहायक संपत्ति कर अधिकारी प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ओरछा जिला निवाड़ी को सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण जिला टीकमगढ़ बनाया गया है। अवधेश सिंह सेंगर राजस्व उप निरीक्षक नगर परिषद खिलचीपुर जिला राजगढ़ को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद फूंपकला जिला भिंड बनाया गया है। देवेन्द्र कुमार वत्स राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पलसूद जिला बड़वानी को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सोयतकला जिला आगर मालवा बनाया गया है।

ये भी हुए इधर से उधर

लिस्ट में अशोक पंचाल राजस्व निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सोयतकला जिला आगर मालवा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद खिलचीपुर जिला राजगढ़ बनाया गया है। मंशाराम बडोले राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद टोंकखुर्द जिला देवास को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पंधाना जिला खंडवा बनाया गया है। मिलन पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पंधाना जिला खंडवा को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद छनेरा जिला खंडवा बनाया गया है। सुश्री मयूरी वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद माण्डव जिला धार को सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण इंदौर जिला इंदौर बनाया गया है। लाल सिंह राठौर राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद धामनौद जिला रतलाम को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद माण्डव जिला धार बनाया गया है। पीके सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद अठाना जिला नीमच को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पेटलावद जिला झाबुआ बनाया गया है। सुश्री आशा मेढ़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पेटलावद जिला झाबुआ को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पीपल्यामंडी जिला मंदसौर बनाया गया है।







Next Story