मध्यप्रदेश

रीवा से तीर्थदर्शन के लिए 350 बुजुर्गो को लेकर ट्रेन हुई रवाना 22 सितंबर तक होगी यात्रा

rewa mp news
x
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से रीवा के 350 बुजुर्ग विशेष ट्रेन से तिरूपति के लिए रवाना हुए।

Rewa MP News: रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (Mukhyamantri Jab Seva Abhiyan) 17 सितम्बर से आरंभ हो गया है। अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana) का पुन: शुभारंभ हुआ। जनसेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से रीवा के 350 बुजुर्ग विशेष ट्रेन से तिरूपति के लिए रवाना हुए।

विशेष ट्रेन को सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर मनोज पुष्प ने तीर्थदर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी। बैण्ड बाजे तथा पुष्पहारों के साथ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष ट्रेन से विदा किया गया। स्टेशन पर यात्रियों को चाय-नाश्ता प्रदान किया गया।

बता दें कि तीर्थदर्शन ट्रेन में सतना तथा जबलपुर के तीर्थयात्री भी तिरूपति की यात्रा करेंगे। तीर्थदर्शन ट्रेन यात्रा पूरी होने के बाद 22 सितम्बर को वापस लौटेगी। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भोजन, आवास, नाश्ता, चाय आदि की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है।


Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story