मध्यप्रदेश

एमपी विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा के मेंदोला ने दर्ज की सबसे बड़े अंतर से जीत, 20 विधायक ऐसे जो 50000+ वोट से जीते

Aaryan Puneet Dwivedi
7 Dec 2023 1:22 PM IST
एमपी विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा के मेंदोला ने दर्ज की सबसे बड़े अंतर से जीत, 20 विधायक ऐसे जो 50000+ वोट से जीते
x

एमपी के विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले टॉप 20 प्रत्याशी

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में 20 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने 50 हजार से ज्यादा वोटों से सियासी मैदान फतह किया है।

भोपाल. 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए। भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई है। 230 में से 163 सीटों में भाजपा प्रत्याशी तो 66 सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP) और आम आदमी पार्टी (AAP) जैसे दलों का खाता तक नहीं खुल पाया। विधानसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने 50 हजार से ज्यादा वोटों से सियासी मैदान फतह किया है। गौर करने वाली बात ये है कि इन 20 लोगों में सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी ही शामिल हैं। यानी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी प्रचंड जीत का स्वाद चखने से वंचित रहे हैं।

एमपी के विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले टॉप 20 प्रत्याशी

विधानसभा सीट - विजेता (दल) - जीत का अंतर

  1. इंदौर 2 - रमेश मेंदोला (भाजपा) - 107047
  2. गोविंदपुरा - कृष्णा गौर (भाजपा)- 106668
  3. बुधनी - शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)- 104974

  4. हुजूर - रामेश्वर शर्मा (भाजपा)- 97910
  5. रहली - गोपाल भार्गव (भाजपा)- 72800
  6. इंदौर 4 - मालिनी गौड़ (भाजपा)- 69837
  7. आलोट - डॉ. चिंतामणि मालवीय (भाजपा)- 68884
  8. सांवेर - तुलसीराम सिलावट (भाजपा)- 68854
  9. गुना -पन्नालाल साक्य (भाजपा)- 66454

  10. चाचौड़ा - प्रियंका पेंची (भाजपा) - 61570
  11. रतलाम सिटी - चेतन कश्यप (भाजपा) - 60708
  12. हरसूद - विजय शाह (भाजपा)- 59996
  13. चितरंगी - राधा रवींद्र सिंह (भाजपा)- 59879
  14. मल्हारगढ़ - जगदीश देवड़ा (भाजपा)- 59024
  15. इंदौर 1 - कैलाश विजयवर्गीय (भाजपा)- 57939

  16. हटा - उमादेवी खटीक (भाजपा)- 57021
  17. गाडरवारा - उदय प्रताप सिंह (भाजपा)- 56529
  18. दमोह - जयंत मलैया (भाजपा)- 51351
  19. बड़वारा - धीरेंद्र बहादुर सिंह (भाजपा)- 50993
  20. कोलारस - महेंद्र सिंह यादव (भाजपा)- 50973

कांग्रेस 156 सीटों पर रही रनरअप, बसपा का 111 पर लगा तीसरा नंबर

विधानसभा चुनाव परिणामों में 156 सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर यानी रनरअप रही। गोंगपा के साथ गठबंधन करके उतरी बसपा 111 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही। 44 सीटों पर निर्दलीय और 21 सीटों पर गोंगपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। महज चार सीटों सुमावली, दिमनी, नागौद और सिरमौर में बसपा दूसरे नंबर पर रही। बसपा, सपा और आप जैसे दलों के कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज करा सकें।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story